जेल की फर्श पर सोए अल्लू अर्जुन, कैदी नंबर 7697 बनकर काटी रात!

Allu Arjun slept on the Floor- पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन पूरी रात जेल में रहे और सुबह अपने घर पहुंचे। बता दें कि उनको संध्या थिएटर के बाहर हुए भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया था।
इस दौरान एक महिला की जान गई थी। हालांकि पुष्पा स्टार की बेल रात में ही हो गई थी लेकिन उन्होने रात जेल में ही काटी। अब उनका एक बयान सामने आया है जो कि काफी हैरान करने वाला है।
घर पहुंचने के बाद वो मीडिया और अपने फैंस से बात कर रहे थे जो कि वहां मौजूद थे। अल्लू अर्जुन ने कहा, "मैं कानून का सम्मान करता हूं और अधिकारियों को पूरा सहयोग दूंगा। चिंता की कोई बात नहीं है।
मैं ठीक हूँ। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं।" इसके बाद उनका बयान आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग इसपर कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि अल्लू के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।
रात भर फर्श पर सोए
अल्लू अर्जुन रात भर जेल में रहे और वो कैदी नंबर 7697 के रूप में थे। बता दें कि अल्लू अर्जुन के फैंस देर रात तक बाहर मौजूद रहे। गिरफ्तार होने के बाद खबर आई थी कि उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा लेकिन ऐसा हो ना सका। शाम को हाईकोर्ट से उनको जमानत मिली और 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
पुष्पा 2 कर रही है शानदार कमाई
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 इस वक्त काफी शानदार कमाई कर रही है। बता दें कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 1000 करोड़ का कलेक्शन है और लगातार कमाई कर रही है। इसके अलावा इंडिया में फिल्म ने 800 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म हिंदी क्षेत्रों में कमाल की कमाई कर रही है और 416 करोड़ कमा चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications