..................... 'प्रभास के सामने ऋतिक रोशन कुछ नहीं है..' अल्लू अर्जुन ने बोली इतनी बड़ी बात, भड़क गए फैंस! Allu Arjun said 'Hrithik Roshan is nothing in front of Prabhas..' Throwback Video goes viral, Fans angry - Hindi Filmibeat

'प्रभास के सामने ऋतिक रोशन कुछ नहीं है..' अल्लू अर्जुन ने बोली इतनी बड़ी बात, भड़क गए फैंस!

allu arjun hrithik roshan prabhas

Allu Arjun On Hrithik and Prabhas- कल्कि 2898 एडी में आखिरी बार प्रभास नजर आए थे और इस वक्त उनको लेकर काफी चर्चा है। हाल ही में अरशद वारसी ने उनको इस फिल्म के लिए जोकर तक कह डाला था।

लेकिन अब एक वीडियो साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान कर देगा। उन्होने प्रभास और ऋतिक रोशन को लेकर काफी अजीब बात बोली है। उनका कहना है कि 'प्रभास के आगे ऋतिक रोशन कुछ नहीं है।'

जी हां, ये वीडियो रेडिट पर सामने आया है और इसके बाद लोग हैरान हैं। इस क्लिप में अल्लू अर्जुन ने एसएस राजामौली का हवाला देते हुए कहा कि ऋतिक रोशन प्रभास से कमतर हैं। इस बीच, ऋतिक रोशन के फैंस ये देखकर हैरान थे कि सुपरस्टार को 'हराने के लिए बेंचमार्क' माना जाता था।

क्या बोले अल्लू अर्जुन

सबसे पहले ये बता दें कि ये काफी पुराना वीडियो है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन ने कहा, "वह (प्रभास) शानदार लड़ाई लड़ते हैं और सभी में नंबर एक हैं। जैसा कि एसएस राजामौली ने कहा, 'ऋतिक रोशन प्रभास के सामने कुछ भी नहीं हैं।' इसके बाद ऋतिक रोशन के फैंस कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले फैंस

इस वीडियो पर एक ने लिखा, ''क्या आपने वह वीडियो भी देखा है जिसमें उन्होंने यह टिप्पणी की थी?'' एक ने लिखा, ''वह प्रभास के बारे में बात नहीं कर रहे थे, वह किरदार के बारे में बात कर रहे थे।''

एक ने लिखा, ''यह सच है कि दक्षिण में ऋतिक की वास्तव में महिला प्रशंसक हैं, लेकिन वे उन पर फिदा हैं। कोई कड़वाहट नहीं थी यार, यह भाषण की एक शैली है।'' एक ने लिखा, ''बेचारे डुग्गू को यहाँ क्यों घसीटा गया है, कृपया उसे छोड़ दो, उसने कभी किसी के बारे में बुरा नहीं बोला सिवाय कंगना के।'' आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: allu arjun hrithik roshan prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X