Pushpa 2 First Look- अल्लू अर्जुन के फैंस का खत्म हुआ इंतजार, इस दिन होगा सबसे बड़ा धमाका!

अल्लू अर्जुन की धमाकेदार फिल्म पुष्पा 2 को लेकर फिर से चर्चा है और फैंस के लिए एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि काफी कमाल की है। ये तो तय है कि इसी साल पुष्पा 2 रिलीज होगी और फैंस को फिर से चौकाने के लिए आएगी। लेकिन इस पहले लोगों को इंतजार है कि कब इस फिल्म से फर्स्ट लुक रिलीज होगा। इसको लेकर खबर मिली है कि ये काफी जल्दी होने वाला है और इसके बाद ट्विटर पर हैशटैग पुष्पा द रूल ट्रेंड हो रहा है।
आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो, निर्माताओं ने 8 अप्रैल को सुपरस्टार के जन्मदिन पर पुष्पा 2 की पहली झलक जारी करने का फैसला किया है। जी हां, ये होना तय है और लोगों के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं होगा।
बता दें कि जब इसका पहला पार्ट रिलीज हुआ था तो अल्लू अर्जुन की दीवानगी देश भर में देखी गई थी। उनके लुक्स से लेकर फिल्म के गानों और यहां तक कि उनके आइकॉनिक डायलॉग्स तक, अल्लू अर्जुन ने स्क्रीन पर जो कुछ भी किया वह रातोंरात वायरल सनसनी बन गया।
इस सब का जादू कुछ ऐसा चला कि न सिर्फ देश की पापुलर हस्तियों ने अल्लू अर्जुन के स्टाइल को कॉपी किया बल्कि विदेशों में भी उनके गानों और डायलॉग्स पर खूब रील्स बनी। ये फिल्म 2023 में सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने की गारंटी है।
अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस कितनी कमाई करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। जिस तरह से पहले फिल्म की कहानी खत्म की गई थी, इतना तय है कि धमाका काफी तगड़ा होगा। फिल्म में रश्मिका मंदाना जैसी शानदार अदाकारा भी है जो कि श्रीवल्ली और सामी सामी गाने से चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











