..................... Pushpa 2: हर तरफ ट्रेंड कर रहा है पोस्टर, जानिए अल्लू अर्जुन के फर्स्ट लुक के पीछे की वजह! Allu Arjun's Pushpa 2: The Rule has become a phenomenon, know the reason behind the look - Hindi Filmibeat

Pushpa 2: हर तरफ ट्रेंड कर रहा है पोस्टर, जानिए अल्लू अर्जुन के फर्स्ट लुक के पीछे की वजह!

By Filmibeat Desk
allu-arjun-s-pushpa-2-the-rule-has-become-a-phenomenon-know-the-reason-behind-the-look

Pushpa 2: पुष्पा 2 के लेटेस्ट पोस्टर ने अपने अनोखे अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। फिल्म के पोस्टर में अल्लू अर्जुन को एक बिल्कुल ही अलग और हटके लुक में देखा गया और इस पोस्टर ने सामने आते ही एंटरटेनमेंट की दुनिया में तूफान ला दिया। पोस्टर अल्लू अर्जुन के लुक ने सभी को दंग कर दिया।

पुष्पा 2 पोस्टर पर अल्लू अपनी बॉडी पेंट लगाए देखे गए, साथ ही उन्होंने एक सुंदर पट्टू साड़ी, इयररिंग्स, नोज पिन, हार, चूड़ियां और अंगूठी के साथ गले में नींबू की माला और एक बंदूक के साथ बेहद दमदार अंदाज में नजर आए। इससे पहले कभी भी देश के किसी भी सुपरस्टार ने भारत की ओरिजिनल संस्कृति का इस हद तक प्रतिनिधित्व नहीं किया है, जो एक त्योहार मनाते समय लोगों द्वारा पहने जाने वाले अटायर की एकदम सटीक झलक पेश करता हो।

ऐसे में इस पोस्टर ने आते ही धूम मचा दी और अब तेजी से इसके हर तरफ वायरल होने की वजह भी सामने आ गई है। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, यह लुक एक बहुत ही खास फेस्टिवल का प्रतिनिधि है जहां पुरुष इस अनोखे तरीके से अपनी स्तुति करने के लिए तैयार होते हैं। यह कुछ ऐसा है जो पूरे देश के साथ कनेक्ट करता है।

भारत कई स्थानीय परंपराओं का देश है, और यही वो बड़ी वजह है जो पुष्पा के लेटेस्ट पोस्टर ने पूरे देश को प्रभावित किया है। जिसके बाद हर कोई पुष्पा के पोस्टर पर अपने लोकेल ट्रेडिशन्स को देख खुश है और इसे सेलिब्रेट कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X