..................... Allu Arjun's fiery look came in front of the film Pushpa 2, the audience got goosebumps - Hindi Filmibeat

Pushpa 2: फिल्म से अल्लू अर्जून का फायर वाला लुक आया सामने, देखने वालों के खड़े हुए रोंगटे

Aluu Arjun

Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जून की बहुचर्चित और सुपरहिट पैन इंडिया फिल्म पुष्पा का दूसरा पार्ट पुष्पा 2 का पहला लुक सामने आ गया है, इसको खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। सामने आए इस पोस्टर में अभिनेता का लुक इतना शानदार है कि देखने वालों को रोंगटे खड़े हो गए हैं।

इसमें अभिनेता के लुक की बात करें तो, अल्लू अर्जुन नाक में नथ, गले में फूल और नींबू की माला पहने हुए डैशिंग लग रहे हैं। अभिनेता का यह लुक किसी गुस्सैल देवी के लुक जैसा लग रहा है, इसको देखकर कोई भी पहचान नहीं पाएगा कि आखिर यह कौन हैं।

गौरतलब है कि, अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म को सभी भाषाओं में दर्शकों ने पसंद किया।

फिल्म के पोस्टर के साथ साथ इसका टीजर भी मेकर्स ने साझा कर दिया है। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी आठ अप्रैल को फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता है, लेकिन मेकर्स ने अभिनेता के जन्मदिन से पहले सात अप्रैल को ही फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है।

फिल्म का टीजर वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अल्लू अर्जुन और सुकुमार की बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म 'पुष्पा: द रूल' का टीजर 'पुष्पा कहां है?' के टाइटल के साथ शुरू हुआ है। टीजर में 'पुष्पा द रूल' की कहानी का नया रूप देखने को मिला।

वीडियो में दिखाया गया है कि पुष्पा तिरुपति जेल से फरार हो गया है और पुलिस उसे ढूंढने के लिए जी-जान एक कर रही है। वीडियो में अल्लू अर्जुन की पहली झलक भी देखने को मिली है, जो काफी दमदार है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

Read more about: pushpa 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X