..................... Allu Arjun represented India as Grand Marshal in New York! अल्लू अर्जुन नें न्यूयॉर्क में ग्रैंड मार्शल के रूप में किया भारत का प्रतिनिधित्व! - Hindi Filmibeat

अल्लू अर्जुन नें न्यूयॉर्क में ग्रैंड मार्शल के रूप में किया भारत का प्रतिनिधित्व!

By Filmibeat Desk

पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन बार-बार भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। आज, अभिनेता ने न्यूयॉर्क में सबसे बड़ी वार्षिक भारतीय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व किया हैं। जैसा कि भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को चिह्नित करता है, पैन इंडिया स्टार को परेड में ग्रैंड मार्शल के प्रतिष्ठित खिताब के साथ एक्नॉलेज किया गया हैं, जिसे टाइम्स स्क्वायर में LED स्क्रीन पर भी दिखाया गया था।

यह भारत के लिए सबसे गर्व का पल है क्योंकि एक भारतीय अभिनेता ने विश्व स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया हैं। जब उन्होंने इस मेगा परेड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, तो उनके फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर #GrandMarshalAlluArjunAtNYC के रूप में ट्रेंड किया।

allu arjun, अल्लू अर्जुन

यह परेड पैन इंडिया स्टार के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुई है। हाल में अपने सोशल मीडिया अल्लू अर्जुन ने एक वीडियो साझा करते हुए इस पल को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया हैं। अभिनेता ने भारत की संस्कृति का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करते हुए तिरंगे के रूमाल के साथ एक सफेद जोधपुरी कैरी किया हुआ था।

उन्होंने आगे एक थैंक्यू नोट लिखते हुए कहा- "धन्यवाद NYC में भारतीय दिवस परेड में ग्रैंड मार्शल होना मेरे लिए सम्मान की बात थी।" उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं जहां उन्हें न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स से सार्टिफिकेट ऑफ रिक्गनिशन से सम्मानित किया जा रहा है।

इनके साथ एक्टर ने अपना पुष्पराज स्टाइल भी साझा किया। "न्यूयॉर्क शहर के मेयर से मिलकर खुशी हुई। वेरी स्पोर्टिव जेंटलमैन। सम्मान के लिए धन्यवाद श्री एरिक एडम्स। थगेडे ले! @ericadamsfornyc @nycmayorsoffice"

इसके अलावा, अभिनेता का देश के प्रति प्यार और सम्मान तब देखा गया जब उन्होंने परेड के दौरान लोगों को यह कहते हुए संबोधित किया कि "ये भारत का तिरंगा है, कभी झुकेगा नहीं" हाथ में भारतीय झंडा लिए हुए। जबकि परेड में लगभग 5 लाख प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हुई थी,

वे अल्लू अर्जुन को चियर करने के लिए जोर से चिल्ला रहे थे और उन्हें 'जय बनी' के रूप में सम्मानित किया गया था, पूरी परेड अपने आप में एक नजारा था। जैसे ही स्टार को न्यूयॉर्क में वार्षिक भारतीय दिवस परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया, यह स्टार को अब तक की सबसे बड़ी भारतीय हस्तियों में से एक बनाता हैं।

यह प्रतिनिधित्व उनके स्टेटस में अधिक प्रतिष्ठा और कद जोड़ता है और विश्व स्तर पर उनके स्टारडम को साबित करता है। स्टार हमेशा अपने प्रशंसकों को गौरवान्वित करने में कामयाब रहे हैं।

अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया और वास्तविक जीवन में एक एक्टिव एनवायरमेंटलिस्ट हैं। अभिनेता के घर और ऑफिस दोनों में कुल मिलाकर लगभग 100 पौधे हैं। हाल ही में, पैन इंडिया स्टार ने पान मसाला ब्रांड, रम्मी ब्रांड और सिगरेट ब्रांड को खारिज करके खूब सुर्खियों बटोरीं थी। इस बीच वर्कफ्रंट पर अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X