अल्लू अर्जुन ने फिर ठुकराई ये बॉलीवुड फिल्म? रिस्क नहीं लेना चाहते हैं पुष्पा भाऊ!

'द इमोर्टल अश्वत्थामा' एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो कि लंबे समय से खबरों का हिस्सा है और लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब इसको लेकर लेकर फाइनल ऐलान होगा और इसके लीड रोल का नाम अनाउंस किया जाएगा।
इस वक्त अल्लू अर्जुन को लेकर भी भी एक खबर आ रही है और पता चला है कि उन्होने भी इस साइंस फिक्शन फिल्म को ठोकर मार दी है। जी हां, अल्लू अर्जुन ने फिल्म को करने से इंकार कर दिया है और कहा जा रहा है कि वो किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।
पिंकविला की मानें तो, 'अल्लू अर्जुन शुरू से ही इस प्रोजेक्ट को साइन करने को लेकर असमंजस में थे। हालाँकि, फिर भी उन्होंने सोचने और निर्णय लेने के लिए अपना समय लिया। पुष्पा की सफलता के बाद, अल्लू अर्जुन एक बड़ा नाम बन गए और लोग उनको पैन इंडिया स्टार अब मानते हैं।
इसकी वजह से अब वो किसी भी तरह की स्क्रिप्ट की अपनी पसंद के बारे में बेहद सतर्क हो गए हैं। वो नहीं चाहते हैं कि पुष्पा के बाद जो सफलता मिली है वो किसी स्क्रिप्ट या फिल्म की वजह से खतरे में पड़े। यही कारण है कि वो इस फिल्म से बाहर हो गए।
अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की शूटिंग के अलावा एक बहुत ही रोमांचक प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रहे हैं। अब अश्वत्थामा को लेकर देखने वाली बात है कि आगे क्या होता और कौन सा स्टार इस फिल्म को करता है। फिलहाल अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 को लेकर खबरों का हिस्सा है और कहा जा रहा है इस फिल्म से वो फिर कई रिकॉर्ड्स ब्रेक करने वाले हैं।
पुष्पा ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और इस वजह से ही पुष्पा से उनको काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। अल्लू अर्जुन इस वक्त हर जगह मशहूर हैं और वो किसी तरह की पहचान के मोहताज नहीं हैं। आने वाले वक्त में वो बॉलीवुड में काम करते हैं या नहीं ये वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











