Shahrukh Khan की 'जवान' से नहीं जुड़ेंगे पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन, टूटा फैंस का दिल, जानें इंकार की बड़ी वजह

Recommended Video
Allu Arjun turns down Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एटली के निर्देशन में बन रही ये एक्शन फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में धमाका करेगी। एक ओर जहां फैंस शाहरुख और एटली के साथ आने को लेकर उत्साहित हैं, वहीं विजय सेतुपति के फैंस उनके और शाहरुख की टक्कर को देखने के लिए बेसब्र हैं।
इतना ही नहीं, बल्कि रिपोर्ट्स थी कि फिल्म जवान से सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी जुड़ने वाले हैं। बताया जा रहा था कि अल्लू अर्जुन को फिल्म के लिए संपर्क किया गया और निर्माता चाहते थे कि वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। लेकिन, बाद में इस बारे में कोई डेवलपमेंट नहीं हुआ।
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुष्पा' स्टार ने अपने बिजी शेड्यूल के चलते इस ऑफर को ठुकरा दिया है। अल्लू अर्जुन फिलहाल 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे साल के अंत तक पूरा करने की जरूरत है, इसलिए उन्हें इस ऑफर को अस्वीकार करना पड़ा।
सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा: द रूल' में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। पुष्पा 2 को लेकर फैंस और मार्केट में खासा क्रेज है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीक्वल की शूटिंग पहले भाग की तुलना में बहुत बड़े बजट पर की जा रही है।
कोई शक नहीं फिल्म पुष्पा ने दुनियाभर में लोकप्रियता पाई है। यही वजह है कि अब सीक्वल को और भी बड़े स्तर पर लाने की तैयारी है। जहां पुष्पा का पहला भाग 200 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया गया था। सूत्रों की मानें तो सीक्वल का बजट सीधे डबल कर दिया गया है। पुष्पा 2 को निर्माता 400 करोड़ के मेगा बजट पर तैयार कर रहे हैं। बीच में अफवाह तेज हो रही थी पुष्पा 2 के लिए कुछ बॉलीवुड कलाकारों को भी अप्रोच किया जा रहा है.. लेकिन बता दें, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
