..................... Allu Arjun Pushpa the rise release on ott platform amazon prime video allu arjun pushpa box office report।अल्लू अर्जुन पुष्पा द राइज ओटीटी प्लेटफॅार्म अमेजन प्राइम पर रिलीज अल्लू अर्जुन पुष्पा बाॅक्स ऑफिस - Hindi Filmibeat

कोरोना का बड़ा खतरा, अल्लू अर्जुन की सुपरहिट 'पुष्पा' ओटीटी पर रिलीज, फैंस के लिए बड़ी खबर

अल्लू अर्जुन की पुष्पा द राइज पार्ट ने सिनेमाघर में करोड़ों की कमाई बटोरने के बाद सीधे तौर पर ओटीटी पर रिलीज की तैयारी कर चुकी है। वैसे देखा जाए तो अभी भी पूरी तरह से अल्लू अर्जुन की पुष्पा हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगू और कन्नड़ में सिनेमाघर में अपनी पकड़ जमाए रखी है।

इसकी वजह यह है कि रिलीज के 18 दिन बाद भी थिएटर में लोग पुष्पा को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके बाद भी निर्माताओं ने एक महीना भी इंतजार नहीं किया और पुष्पा को ओटीटी पर रिलीज करने की घोषणा कर दी है। ओटीटी पर जो दर्शक पुष्पा देखने का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए वो दिन दूर नहीं है।

Allu Arjun, Pushpa

17 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई पुष्पा फिल्म को 7 जनवरी यानी कि इसी सप्ताह शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा रहा है। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए केस के बीच जो लोग पुष्पा को देखने सिनेमाघर नहीं जा पाए वो अब इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं। आपको बता दें कि पुष्पा ने 18 दिनों में 300 करोड़ का ग्रॉस वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया है।

पुष्पा को अमेजन प्राइम वीडियो रिलीज

पुष्पा को अमेजन प्राइम वीडियो रिलीज

अल्लू अर्जुन की पुष्पा हिंदी वर्जन ने भी बाॅक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। पुष्पा को अमेजन प्राइम वीडियो पर तेलुगू,तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जा रहा है। फिलहाल हिंदी दर्शकों को पुष्पा को हिंदी भाषा में देखने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। जाहिर सी बात है कि पुष्पा ने हिंदी वर्जन में मेकर्स की उम्मीद से अधिक कमाई की है।

पुष्पा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पुष्पा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ऐसे में हिंदी वर्जन में ओटीटी रिलीज पर मेकर्स ने अभी अपना फैसला रोक कर रखा हुआ है। पुष्पा के हिंदी वर्जन ने पहले सप्ताह में 26.89 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में पुष्पा हिंदी वर्जन कमाई 20.20 करोड़ की रही है। तीसरे सप्ताह में पुष्पा के लिए स्क्रीन की गिनती भी बढ़ाई गई है। रिपोर्ट अनुसार तीसरे हफ्ते में पुष्पा की कमाई 21 करोड़ के करीब हुई है।

गुजरात और महाराष्ट्र में सबसे अधिक पुष्पा की कमाई

गुजरात और महाराष्ट्र में सबसे अधिक पुष्पा की कमाई

पुष्पा के हिंदी वर्जन को सबसे अधिक गुजरात और महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। बता दें कि पुष्पा की सबसे बड़ी यूएसपी अल्लू अर्जुन का दमदार अंदाज है। अल्लू अर्जुन पुष्पा का किरदार निभा रहे हैं। सारी कहानी पुष्पा के ईद-गिर्द घूमती हुई नजर आती हैं। बाहुबली और केजीएफ के बाद पुष्पा को हिंदी सिनेमा दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

पुष्पा की कमाई की बड़ी वजह

पुष्पा की कमाई की बड़ी वजह

अल्लू अर्जुन के दमदार डायलॉग बोलने का अंदाज इस फिल्म के लिए हिट साबित हुआ है। पहले वीक में पुष्पा को 1401 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। तीसरे वीक में पुष्पा को 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। पुष्पा की कमाई के अधिक बढ़ने की वजह स्क्रीन की गिनती भी अधिक होना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X