Pushpa 2 देखकर ऐसा बौखलाया कैंटीन का कर्मचारी, काट डाला कस्टमर का कान, लगाने पड़े आठ टांके

Pushpa 2 Inspired Event: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में 'पुष्पा 2: द रूल' की स्क्रीनिंग के दौरान एक थिएटर कैंटीन कर्मचारी ने कथित तौर पर हाथापाई के दौरान एक व्यक्ति का कान काट लिया।
खाने के बिल को लेकर हुई कहासुनी
रिपोर्ट के अनुसार यह घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुई। मंगलवार की रात को ग्वालियर के फालका बाजार इलाके में काजल टॉकीज में यह घटना हुई। इंटरवल के दौरान, गुड़ा गुड़ी नाका के रहने वाले पीड़ित शब्बीर खान और कैंटीन के कर्मचारी राजू, चंदन और एमए खान के बीच नाश्ते और ड्रिंक्स की पेमेंट को लेकर कहासुनी हो गई।
कान पर लगे आंठ टांके
कुछ ही समय में, उनकी कॉन्ट्रोवर्सी एक भयंकर लड़ाई में बदल गई। रिपोर्ट के अनुसार, अचानक कैंटीन के एक कर्मचारी ने खान का कान काट लिया। पीड़ित का काफी खून बह गया और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। खान की एक छोटी सी सर्जरी की गई और उनके कान पर आठ टांके लगे।
मामला हुआ दर्ज
पीड़ित ने इंदरगंज थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने उनका बयान दर्ज कर लिया है। उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट का भी संज्ञान लिया और आईपीसी की धारा 294 (अश्लील हरकतें), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 34 (एक ही इरादे से कई लोगों द्वारा की गई हरकतें) के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुष्पा से इंस्पायर्ड इवेंट
ऐसा लगता है कि यह घटना अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल के अंतिम स्टंट सीक्वेंस से काफी इंस्पायर्ड थी, जिसमें एक्टर को बांध दिया गया था और फिर उसने अपने दुश्मनों से काटकर लड़ना शुरू कर दिया था।
पीड़ित ने यह भी कहा कि यह मीडिया का 'निगेटिव प्रभाव' है जो आम लोगों को गैंगस्टर की तरह काम करने के लिए इंस्पायर कर रहा है। उन्होंने मीडिया पोर्टल से कहा, 'लोगों पर ऐसी फिल्मों का प्रभाव खतरनाक है। उन्हें लगता है कि वे असल जिंदगी में इन तरह के कामों की नकल कर सकते हैं।'


Click it and Unblock the Notifications