अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का बजट और सुपरस्टार की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश, ग्रैंड स्तर पर बन रही है फिल्म

By Filmibeat Desk

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पुष्पा: द राइज के साथ एक शानदार ब्लॉकबस्टर दिया है। फिल्म ने पूरे देश में जमकर कमाई की है और बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिये हैं। फिल्म की हिंदी डबिंग 106 करोड़ की कमाई के साथ सुपरहिट रही थी। लिहाजा, पुष्पा 2 को लेकर फैंस और मार्केट के बीच खासा क्रेज है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीक्वल की शूटिंग पहले भाग की तुलना में बहुत बड़े बजट पर की जाएगी।

जहां पुष्पा का पहला 200 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया गया था। सूत्रों की मानें तो सीक्वल का बजट सीधे डबल कर दिया गया है। पुष्पा 2 को निर्माता 400 करोड़ के मेगा बजट पर तैयार कर रहे हैं। फिल्म का स्क्रिप्ट लॉक कर लिया गया है.. और इसकी शूटिंग जून, जुलाई तक शुरु कर दी जाएगी।

allu-arjun-pushpa-2-budget-will-blow-your-mind-film-to-be-made-on-rs-400-crore

ऐसी खबरें हैं कि सीक्वल के लिए अल्लू अर्जुन अपने पारिश्रमिक के रूप में 100 करोड़ रुपये ले रहे हैं। बता दें, बीच में अफवाह तेज हो रही थी पुष्पा 2 के लिए कुछ बॉलीवुड कलाकारों को भी अप्रोच किया जा रहा है.. लेकिन बता दें, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

कास्टिंग में कोई बदलाव नहीं

कास्टिंग में कोई बदलाव नहीं

जहां तक कास्टिंग की बात है, निर्देशक सुकुमार द्वारा बॉलीवुड के कोई नाम शामिल करने की कोई संभावना नहीं है। टीम ने दक्षिण सिनेमा से कुछ परिचित नाम लेकर हिंदी में सुपरहिट दी है और वे इसी पर कायम रहना चाहते हैं।

फिल्म की शूटिंग

फिल्म की शूटिंग

फिल्म के दूसरे पार्ट के ज्यादातर सीन्स की शूटिंग भी पहले पार्ट की तरह ईस्ट गोदावरी के मारेदुमिली जंगल में ही होगी।मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट को और भी ज्यादा भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले।

जनवरी तक चलेगी शूटिंग

जनवरी तक चलेगी शूटिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो, मेकर्स इस फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग अगले साल जनवरी तक पूरी करना चाहते हैं। शूटिंग के बाद चार महीने फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में दिए जाएंगे। रिलीज की समय सीमा के कारण पहले पार्ट का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जल्दबाजी में किया गया था। मेकर्स अब इस गलती को दोहराना नहीं चाहते हैं।

पुष्पा बॉक्स ऑफिस

पुष्पा बॉक्स ऑफिस

सुकुमार के डायरेक्शन में बनी 'पुष्पा: द राइज' को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 360 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया था और ब्लॉकबस्टर रही थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X