..................... Allu Arjun’s popularity made Amazon Prime Video shift the release date of Pushpa: The Rise Hindi | अमेज़न प्राइम वीडियो ने इस वजह से बदली अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा' हिंदी की रिलीज़ डेट! - Hindi Filmibeat

अमेज़न प्राइम वीडियो ने इस वजह से बदली अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा' हिंदी की रिलीज़ डेट!

By Filmibeat Desk

एक्शन, ड्रामा, डांस या कॉमेडी कहें, अल्लू अर्जुन टैलेंट का पिटारा हैं। ऐसा ही एक उदाहरण उनके द्वारा हालिया ब्लॉकबस्टर हिट 'पुष्पा: द राइज' में देखने मिला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर देशभर में नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। मुख्य भूमिका में अल्लू अर्जुन अपने दमदार डायलॉग और डांस मूव्स से दर्शकों को दीवाना बना रहे हैं, जिसने निर्माताओं को प्रेरित किया कि वो अमेज़न प्राइम वीडियो पर फिल्म के हिंदी वर्जन की रिलीज़ आगे बढ़ा सकें।

मूल रूप से तेलुगु में बनी इस फिल्म के मलयालम, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में डब वर्जन हैं। अल्लू अर्जुन एक मेगा स्टार हैं और पूरे देश में लोकप्रिय हैं। अल्लू अर्जुन का विशाल फैनडम अब हिंदी भाषी राज्यों में भी अपनी जगह बना रहा है, जिसके कारण निर्माताओं ने फिल्म के हिंदी वर्जन की रिलीज की तारीख बदल दी है।

allu-arjun-popularity-made-amazon-prime-video-shift-the-release-date-of-pushpa

जबकि बाकी सभी भाषाओं में फिल्म 7 जनवरी से ही अमेज़न प्राइम पर उपलब्ध हो चुकी है, हिंदी में इसे 14 जनवरी से लाया जाएगा।

एक सूत्र ने बताया, "यह देखते हुए कि हिंदी वर्जन पहले ही 80 करोड़ कलेक्शन पार कर चुका है, 'पुष्पा: द राइज' के निर्माताओं ने अमेज़न प्राइम वीडियो से अपने प्लेटफॉर्म पर वास्तविक रिलीज के एक सप्ताह के बाद हिंदी-डब वर्जन की तारीख को आगे करने का अनुरोध करने का फैसला किया है।"

मेगास्टार की लोकप्रियता को देखते हुए यह हिंदी बाजार में किसी भी क्षेत्रीय भाषा की फिल्म का सबसे बड़ा डेब्यू है। फिल्म को सिनेमाघरों में 17 दिसंबर, 2021 में रिलीज़ किया गया था, जबकि हिंदी वर्जन की स्ट्रीमिंग 14 जनवरी 2022 से शुरू होगी।

'पुष्पा: द राइज' में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X