Pushpa 2 का काउंटडाउन शुरू, फिल्म रिलीज से पहले आउट हुआ धांसू पोस्टर

Pushpa 2 new poster out: पुष्पा के पहले पार्ट की बड़ी सफलता के बाद अब फैन्स पुष्पा 2 के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जी हां, फैन्स तो फिल्म की हर एक छोटी बड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं।
बता दें कि फिलहाल तो फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है जिसे देख फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल डबल हो गया है। जी हां, अब इंतजार अब बस खत्म होने ही वाला है पुष्पा के चाहने वालों को इसकी कहानी के अगले चैप्टर का बेसब्री से इंतजार था, और अब पुष्पा: द रूल का काउंटडाउन ऑफिशियली शुरू हो चुका है।
पुष्पा: द राइज की कामयाबी के बाद, इसका सीक्वल और भी धमाकेदार एक्शन, ड्रामा और इंटेंसिटी के साथ लौटने वाला है। बता दें कि फिल्म का ये नया पोस्टर इस धमाल की झलक दे रहा है।
जारी हुए पोस्टर में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल का फेसऑफ देखा जा सकता है। पहले पार्ट में तो दोनों की बुरी झड़प देखी गई थी। यही फिल्म का अंत था। वहीं अब माना जा रहा है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में दोनों का जबरदस्त फेस ऑफ होने वाला है। इस पोस्टर में दोनों के बीच में होने वाली नई झड़प का अंदाजा लगाया जा सकता है।
अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है और इसे मैश्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जिसमें टी-सीरीज़ का म्यूजिक है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications