..................... Allu Arjun film Pushpa 2 will hit the theaters on this day, fans wait is over with big update - Hindi Filmibeat

अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक, बड़े अपडेट के साथ फैंस का इंतजार हुआ खत्म

Pushpa 2

Pushpa 2: पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के फैंस उनकी फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार हमेशा ही बेसब्री से करते हैं। जाहिर है कि अल्लू अर्जुन और उनकी फिल्मों का क्रेज हर तरफ बना रहता है। लेकिन आज लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है, सूत्रों की मानें तो सिनेमाघरों में जल्द ही 'पुष्पा 2'(Pushpa 2) रिलीज होने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2-

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में अभिनेता को फिल्म 'पुष्पा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अल्लू अर्जुन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले पहले तेलुगु अभिनेता बन गए।

जहां एक तरफ अल्लू अर्जुन के फैंस उनके राष्ट्रीय पुरस्टार जीतने की खुशी मना रहे हैं वहीं एक्टर के फैंस उनकी आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच यह खबर है कि अल्लू अर्जुन की यह मचअवेटेड फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है। रिपोर्ट्स में यह दावा किया कि अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' 22 मार्च, 2024 को रिलीज होगी। हालांकि, निर्माताओं की ओर से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को मिला पुरस्कार-

हाल ही में अल्लू अर्जुन ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'पुष्पा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, "देश भर में अलग-अलग श्रेणियों और भाषाओं के सभी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई। मैं देश के कोने-कोने से मिल रहे प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं। इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।''

सुकुमार के निर्देशन में बन रही 'पुष्पा 2: द रूल' साल 2021 में आई उनकी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अपनी भूमिकाओ को दोहराते नजर आने वाले हैं। फिल्म ने दर्शकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है।

Read more about: allu arjun pushpa pushpa 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X