Bollywood Highlights: मलाइका ने अर्जुन कपूर को बताया जहरीला? अल्लू अर्जुन के फैंस का YouTube के बाहर बवाल

Bollywood Latest News

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच एक्टर के कुछ फैंस हैदराबाद में बवाल मचाते हुए दिखाई दिए। दरअसल एक्टर के फैंस का गुस्सा एक यूट्यूब चैनल पर निकला और उन्होंने चैनल के ऑफिस में जाकर खूब बवाल काटा। उनका कहना है कि ये चैनल अल्लू के खिलाफ निगेटिव वीडियोज डाल रहे हैं। जिनसे उनकी हेटर्स की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में एक्टर के फैंस ने इस चैनल से ये वीडियो हटाने और यूट्यूब के मालिक से माफी मांगने की डिमांड की है।

इसके साथ ही अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो गया है। मलाइका ने इस पोस्ट में बताया कि वो अब जहरीले लोगों से दूर रहेंगी और ब्रेक अब के बीच फैंस इसे अर्जुन कपूर से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। एक्ट्रेस ने लिखा- नवंबर के ये चैलेंज हैं. पहला शराब नहीं. दूसरा 8 घंटे की नींद। तीसरा मेंटर की जरुरत है। चौथा हर दिन एक्सरसाइज करें। पांचवा 10 हजार स्टेप हर दिन। 6th, सुबह 10 बजे तक फास्ट। सातवां प्रोसेस्ड फूड अवॉइड करना। आठवां 8 बजे के बाद कोई खाना नहीं। नौवां जहरीले लोगों को दूर करें।

LIVE Feed
  • Nov 13, 2024 8:08 PM

    फैन्स से मिलने पटना पहुंचे कार्तिक आर्यन, लगी हजारों की भीड़

    कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 3 से लोगों का दिल जीत लिया है। बीते दिन फिल्म की सक्सेस पार्टी थी। वहीं आज कार्तिक आर्यन फैन्स से मिलने के लिए पटना गए हैं। जहां उनसे मिलने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो गई।

  • Nov 13, 2024 6:34 PM

    "सिटाडेल: हनी बनी" बनी इस वीकेंड पर प्राइम वीडियो की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली सीरीज़

    प्राइम वीडियो ने बताया कि सिटाडेल यूनिवर्स का हिस्सा सिटाडेलः हनी बनी लॉन्च वीकेंड में प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ बन गई। इस भारतीय जासूसी सीरीज़ को राज और डीके (राज निदिमोरु और कृष्णा डीके) ने डायरेक्ट किया है और इसमें वरुण धवन और समांथा हैं। यह सीरीज़ 200 देशों में स्ट्रीम हुई और लगभग 150 देशों में टॉप 10 में रही, जिनमें यूएस, यूके, फ्रांस, इटली, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राज़ील और यूएई शामिल हैं, जिससे गैर-अंग्रेजी कंटेंट की बढ़ती पॉपुलैरिटी का संकेत मिलता है। लॉन्च के दिन यह सीरीज़ भारत और 30 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो के चार्ट में पहले नंबर पर थी।

  • Nov 13, 2024 5:10 PM

    अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद पूरी तरह टूट गई हैं मलाइका अरोड़ा ? टी-शर्ट पर दिख दी दिल की बात

    Malaika arora is Completely Break down after Breakup: मलाइका अरोड़ा बेहद ही शानदार मॉडल हैं। वह अपने लुक्स और शानदार पर्सनालिटी की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थीं। हाल ही में मलाइका ने एक वीडियो शेयर किया है जिस पर लिखा है I'm boring baby, all I do is make money and come home

    अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद पूरी तरह टूट गई हैं मलाइका अरोड़ा ? टी-शर्ट पर दिख दी दिल की बात
  • Nov 13, 2024 4:43 PM

    कैंसर के इलाज के बीच फिर मालदीव पहुंचीं Hina Khan, समंदर किनारे जमकर करवाया फोटोशूट, देखें PHOTOS

    Hina khan again reach Maldives Vacation: टीवी की जानी मानी हसीना हिना खान इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। उनकी कई कीमो थेरेपी हो चुकी हैं। वह अपने इलाज का हर एक छोटा बड़ा अपडेट फैन्स के साथ शेयर करती हैं। वहीं एक्ट्रेस अपने इलाज के बीच कई वेकेशन भी प्लान कर चुकी हैं। एक्ट्रेस हाल ही में मालदीव गई हुई हैं जहां से एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें शेयर की हैं।

  • Nov 13, 2024 3:57 PM

    40 सालों से फिल्मों में कर रहा काम, करोड़ों में है कमाई, फिर भी किराए के घर में इस एक्टर ने बताई पूरी जिंदगी

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे सितारे हैं जिन्होंने अपने करियर में काफी शोहरत कमाई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कोई भी घमंड नहीं किया।आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने 40 साल के करियर में काफी कुछ कमाया। लेकिन आज भी वह करोड़ों के मालिक होने के बावजूद मुंबई में किराए पर रहते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं अनुपम खेर की।

  • Nov 13, 2024 3:13 PM

    अंकिता लोखंडे की सास नहीं चाहती हैं कि बहू करे फिल्में, डायरेक्टर के सामने हाथ जोड़कर बोलीं- अंकिता तुम बस...

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे के घर पर फराह खान लंच पर जाती हैं। वहीं फराह को देख अंकिता की सास मौके पर चौका मार देती हैं। अंकिता की सास डायरेक्टर और राइटर फराह को देख कहती हैं कि लोग पूछते हैं कि मैं अंकिता से क्या चाहती हूं ? फराह कहती हैं हां बताएं आप क्या चाहती हैं वहीं अंकिता की सास हाथ जोड़ लेती हैं और कहती हैं कि मैं तो बस चाहती हूं कि अंकिता हरी-भरी विक्की के चारों ओर घूमती रहे।

  • Nov 13, 2024 2:32 PM

    BF को धोखा देकर अविनाश मिश्रा की बांहों में सो रही है ये हसीना, लोग दे रहे खूब ताने

    वैसे तो हर कोई जानता है कि एलिस कौशिक इस समय कंवर ढिल्लों को डेट कर रही है। साथ ही खुद एक्टर ने एलिस कौशिक को प्रपोज भी किया था और दोनों अपने रिलेशनशिप में काफी सीरियस भी है। लेकिन अब बिग बॉस के घर में बीते एपिसोड में जो देखने को मिला उसे देखकर हर कोई हैरान हो गया।

  • Nov 13, 2024 1:39 PM

    Sky Force में हुई निम्रत कौर की एंट्री, अक्षय कुमार के साथ करेंगी तगड़ा धमाका

    Sky Force Nimrat Kaur- निम्रत कौर भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने शानदार करियर के दौरान, कौर ने अलग-अलग तरह की भूमिकाएँ निभाकर अपनी क्षमता का परिचय दिया है। अब, अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए, ऐसा लगता है कि निम्रत अगले साल रिलीज़ होने वाली आगामी फ़िल्म स्काई फोर्स में अक्षय कुमार के साथ काम करने वाली हैं।

  • Nov 13, 2024 1:16 PM

    भाजपा की रैली में कट गई मिथुन चक्रवर्ती की जेब, मंच की गई पर्स लौटाने की गुजारिश, Video Viral!

    JMM Jamtara के ट्विटर हैंडल से वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया है, ''अरे भाजपाइयों अपने नेताओं को तो बक्श दो! बताइए बीजेपी के लिए वोट मांगने आए मिथुन चक्रवर्ती जी का पॉकेट मार लिया! ग़ज़ब के तेजस्वी परिवार है बॉस!'' इसके बाद से लोग भी इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं।

  • Nov 13, 2024 12:21 PM

    Laapataa Ladies- ऑस्कर की वजह से आमिर खान ने बदल डाला फिल्म का नाम

    आमिर और किरण राव इस फिल्म का टाइटल बदलने वाले हैं। खबरें हैं कि आमिर खान और किरण राव चाहते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक शानदार रिकॉल वैल्यू मिलने के लिए वो ऐसा करने जा रहे हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के पेज से इसका ऐलान भी कर दिया गया है। पता चला है कि इस फिल्म का नाम अब लापता लेडीज नहीं बल्कि लॉस्ट लेडीज (Lost Ladies) होगा।

  • Nov 13, 2024 10:18 AM

    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

    सलमान खान और शाहरुख खान के बाद अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। एक्ट्रेस को एक अनजान नंबर से जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया है। फोन करने वाले ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और 50 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी. कॉल के बाद एक्ट्रेस ने दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

  • Nov 13, 2024 9:20 AM

    कोरियन ड्रामा एक्टर Song Jae Rim का निधन

    साउथ कोरिया के पॉपुलर एक्टर सोंग जे रिम का 39 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन 12 नवंबर को उनके घर में हुई। उनकी मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। सोंग जे रिम को उनके के-ड्रामा 'द मून एम्ब्रेसिंग द सन' और 'क्वीन वू' में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। जैसे ही उनके फैंस को उनके निधन के बारे में पता चला है तो वो चौंक गए हैं। किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके फेवरेट एक्टर इस दुनिया में नहीं रहे। उनके फैंस दुनिया भर में शोक में डूब गए हैं।

  • Nov 13, 2024 8:55 AM

    ब्रेक अप के बीच देर रात हॉट अवतार में निकली मलाइका अरोड़ा

    बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का हाल ही में देर रात मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान हसीना पीले रंग की मिडी ड्रेस में बेहद सेक्सी दिखाई दे रही थीं। हसीना का इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Nov 13, 2024 8:08 AM

    Himansh Kohli की शादी की सबसे पहली तस्वीरें आई सामने

    Himanshi Kohli Wedding First Photos: बॉलीवुड अभिनेता यारियां फेम हिमांश कोहली ने अचानक से शादी रचाकर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। मेहंदी के बाद अब हिमांश की शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। हिमांशु की शादी की पहली तस्वीरों में दुल्हनिया का चेहरा देखने को मिला है जिसे देखने के बाद लोग खिल उठे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X