सलमान खान के 'सीटी मार' को अल्लू अर्जुन के फैंस ने दिया थम्स अप, देखिए दमदार रिएक्शन!
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे का दमदार गाना सीटी मार अब रिलीज हो चुका है और इस गाने को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जैसा कि सभी जानते हैं कि सीटी मार गाना अल्लू अर्जुन का गाना है और इसका रीमेक राधे में किया गया है। जिस तरह से इस गाने पर अल्लू अर्जुन ने परफॉर्म किया है वो किसी को भी दंग कर देगा। ऐसे में सोचा जा रहा था कि सलमान खान इस तरह का कुछ कर पाएंगे या नहीं?
हालांकि सलमान खान ने इस गाने के रिलीज होने के साथ ही काफी तगड़ा धमाका किया है और फैंस को पूरी तरह से सरप्राइज कर दिया है। सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन के फैंस भी इस गाने में भाईजान की तारीफ करते नहीं थर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के फैंस लगातार रिएक्शन्स दे रहे हैं और सलमान खान की काफी तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान के साथ इस गाने में दिशा पटानी ने भी कमाल का परफॉर्म किया है। फिलहाल आप देखिए अल्लू अर्जुन के फैंस किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं....

वायरल हो रहा है पोस्ट
अल्लू अर्जुन के फैन ने गाने की तारीफ करते हुए फिल्म राधे के लिए सलमान खान को शुभकामनाएं दी हैं। लगातार वायरल हो रहा है पोस्ट..

सरप्राइज था
ये एक सरप्राइज था। आपके वादे के लिए शुक्रिया। अल्लू अर्जून के फैंस के तरफ से आपको बहुत बहुत प्यार।

बहुत ही प्यारा गाना
बहुत ही प्यारा गाना, अल्लू अर्जुन के फैंस की तरफ से आपको शुभकामनाएं। इस तरह के कई पोस्ट सामने आए हैं।

विश्वास नहीं हो रहा है
विश्वास नहीं हो रहा है, सलमान खान के इस गाने को देखकर इस तरह के रिएक्शन लगातार सामने आ रहे हैं।

एनर्जी काफी लाजवाब
सलमान खान के इस गाने में उनकी एनर्जी काफी लाजवाब लग रही है। सलमान खान की फिल्म दमदार होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications