इस एक्टर से मिलने के लिए ऐसे बेकाबू हुए फैंस, तारें तोड़कर घर के अंदर घुसने की कोशिश की, कुछ तो गिरे और कुछ...

Allu Arjun Birthday Video: साउथ इंडियन फिल्मी जगत के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन आज, 8 अप्रैल, 2024 को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर, उनके फैंस एक्टर के घर के बाहर इकट्ठा हो गए और जमकर एक्टर के लिए चीयर किया। लेकिन इस दौरान उनके फैंस ने हद को भी पार कर दिया।
अपने बर्थडे पर फैंस की भीड़ देखकर अल्लू अर्जुन हैदराबाद के जुबली हिल्स में अपने घर के बाहर निकले और फैंस का हाथ हिलाकर धन्यवाद किया, जो उनका काफी समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन इस दौरान एक्टर के कुछ फैंस कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हो गए। कई लोगों ने एक्टर से हाथ मिलाने की कोशिश में सुरक्षा तारों को ही तोड़ दिया और एक शख्स तो नीचे भी गिर गया।
काली टी-शर्ट पहने अल्लू अपने फैंस की ओर हाथ हिलाते नजर आए। एक्टर के फैंस को तेलुगु सुपरस्टार के 100 करोड़ के घर की दीवारों पर चढ़ते देखा गया। हालांकि, स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है, और वे तार तोड़ देते हैं, जिससे उनकी प्रॉपर्टी को नुकसान होता है। ये देखकर अल्लू अर्जुन थोड़े परेशान भी दिखे।
आपको बता दें, अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर पर, 'पुष्पा 2: द रूल' के मेकर्स ने आने वाली फिल्म के टीजर को रिलीज किया है। इसमें रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी हैं, जो श्रीवल्ली और इंस्पेक्टर भंवर सिंह शेखावत के रूप में अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे। इसके अलावा फिल्म में जगपति बाबू, अनसूया भारद्वाज, धनंजय, और अजय भी हैं।
एक्स पर टीजर साझा करते हुए, अल्लू ने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं! मेरा हृदय कृतज्ञता से भरा है। कृपया इस टीज़र को धन्यवाद कहने के मेरे तरीके के रूप में लें!" इस टीजर में अल्लू का शानदार लुक दिखाया गया है, जिसमें वो एक अर्धनारीश्वर के रूप में नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications