सलमान की #Eid पर लगा ग्रहण....एक नहीं दो दो सुपरस्टार क्लैश!
सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट इस ईद पर धमाका तो करेगी लेकिन दो दो क्लैश के साथ। अब देखना है कि इससे सलमान खान की फिल्म को कितना नुकसान पहुंचता है।
सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट ईद पर ज़ोरदार धमाका करेगी। लेकिन इस धमाके की गूंज थोड़ा धीमी पड़ने वाली है। क्योंकि सलमान खान की फिल्म हो रही है क्लैश। अब वैसे तो सलमान खान को किसी क्लैश वगैरह से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता है लेकिन फिर भी इस बार उनका मुकाबला टक्कर का है।
खबर है कि तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अरविंद की अगली फिल्म दुव्वदा जगन्नाधम अब ईद पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म पहले 19 मई को रिलीज़ हो रही थी लेकिन अब इसे ईद रिलीज़ मिल रही है।
गौरतलब है कि साउथ में अल्लू अरविंद की फैन फॉलोइंग काफी ज़्यादा है और इसी वजह से फिल्म को ईद पर रिलीज़ किया जा रहा है कि हॉलीडे सीज़न में फिल्म कमाई कर ले।

वहीं दूसरी तरफ, सनी देओल की भैय्याजी सुपरहिट भी 5 साल अटकी रहने के बाद अब रिलीज़ होने को तैयार है। हालांकि इस फिल्म से सलमान को कोई खतरा नहीं है। लेकिन अल्लू अरविंद ट्यूबलाइट के बॉक्स ऑफिस पर असर ज़रूर डालेंगे।
हालांकि सनी देओल की फैन फॉलोइंग में आज तक कमी नहीं आई है। ये उनके फैन्स ही थे जिन्होंने घायल रिटर्न्स को हिट कर दिया था। ऐसे में भैय्याजी सुपरहिट का क्या हाल होता है, ये देखना है।


Click it and Unblock the Notifications











