'अल्लू अर्जुन और उनकी टीम हैं लूजर!' 42 रूल्स वाला वीडियो डिलीट करने के बाद Pushpa स्टार पर भड़की पॉडकास्टर

Allu Arjun controversy: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों एक नए विवाद को लेकर चर्चा में हैं। ब्रांड मैनेजर कावेरी बरुआ, जो कथित तौर पर रॉयल एनफील्ड की ब्रांड स्ट्रैटेजी टीम से जुड़ी रही हैं, ने Sweekriti Talks पॉडकास्ट में दावा किया कि अभिनेता से मिलने से पहले 42 सख्त नियमों का पालन करना पड़ता है।

Allu Arjun controversy

टीम ने आरोपों को बताया गलत

कावेरी के इस बयान के बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया। अल्लू अर्जुन की टीम ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और साफ किया कि वे इस मामले में कानूनी कदम उठाएंगे।

वीडियो क्यों हटाया गया?

पॉडकास्ट की होस्ट स्वीकृति ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि उन्होंने संबंधित वीडियो हटा दिया है। उनके मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद उनकी गेस्ट को कथित तौर पर PR नेटवर्क और बॉट अकाउंट्स की ओर से ऑनलाइन ट्रोलिंग और परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने लिखा कि उनकी गेस्ट एक नामी ऑर्गनाइजेशन में जिम्मेदार पद पर काम करती हैं और वह नहीं चाहतीं कि सोशल मीडिया विवाद से उनके करियर को नुकसान पहुंचे।

स्वीकृति का पलटवार

स्वीकृति ने यह भी कहा कि उनकी बातचीत फैक्ट बेस्ड और प्रोफेशनल थी, ये बातें किसी की इमेज खराब करने के मकसद से नहीं की गई थीं। हालांकि, उन्होंने अल्लू अर्जुन और उनकी टीम पर तीखा हमला करते हुए उन्हें 'पावर का गलत इस्तेमाल करने वाला' बताया।

एक और पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर भी निशाना साधा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रोलिंग से वह डरने वाली नहीं हैं और सच बोलना जारी रखेंगी। साथ ही उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से इस मुद्दे पर खुलकर सामने आने की अपील की।

क्या थे कथित 42 नियम?

पॉडकास्ट में कावेरी ने दावा किया था कि अल्लू अर्जुन से मुलाकात के दौरान कुछ सख्त रूल्स और रेगुलेशन का पालन करना होता है। इनमें कथित तौर पर 'आंखों में सीधे न देखना', 'हाथ न मिलाना' और सिर्फ 'सर' कहकर बुलाना जैसे नियम शामिल थे।

कावेरी ने बंद किए सोशल मीडिया अकाउंट

विवाद बढ़ने के बाद कावेरी बरुआ ने अपना इंस्टाग्राम और लिंक्डइन प्रोफाइल डिएक्टिवेट कर दिया।

फिल्मों की तैयारी में व्यस्त अभिनेता

काम की बात करें तो अल्लू अर्जुन के पास दो बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह फेसम डायरेक्टर एटली और लोकेश कनगराज के साथ अलग-अलग फिल्मों पर काम करने वाले हैं। हालांकि वह तेलुगु सिनेमा के बड़े स्टार हैं, लेकिन ये दोनों डायरेक्टर तमिल इंडस्ट्री से जुड़े हैं। दोनों फिल्में पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज की जाएंगी।

More from Filmibeat

Read more about: allu arjun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X