अल्लू अर्जुन ने 'सूर्यवंशी' की टीम को रिलीज के लिए दी शुभकामनाएं- रोहित शेट्टी और करण जौहर ने दिया जवाब, VIDEO
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ना सिर्फ दर्शक और फिल्म की टीम, बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। लगभग डेढ़ सालों तक टलने के बाद अब यह फिल्म रिलीज हो रही है। कहीं ना कहीं पूरी इंडस्ट्री को उम्मीद है कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्म लॉकडाउन के बाद दर्शकों को थियेटर तक लाने में सफल रहेगी।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार तो फिल्म को लेकर लगातार पोस्ट कर ही रहे हैं। बीते दिन एक कार्यक्रम के दौरान, तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी सूर्यवंशी की पूरी टीम को रिलीज के लिए बधाई दी है।

रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वह वीडियो शेयर किया है, जहां अल्लू ने अपने स्पीच में कहा, "मैं वास्तव में पूरे दक्षिण भारत की ओर से, सूर्यवंशी की पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। मैं रियल में चाहता हूं कि आप दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाएं और हर कोई सिनेमा में वापस आए और इस मनोरंजक फिल्म को देखें।"


Click it and Unblock the Notifications