Allu Arjun ने बेटे की 'एनिमल' के रणबीर कपूर से की तुलना, बोले- वो वही करेगा जो...

Allu Arjun Son

Allu Arjun Son: अल्लू अर्जुन इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए नंदमुरी बालकृष्ण के टॉक शो 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' पर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने निजी जिंदगी से लेकर अपने प्रोफेशनल करियर के बारे में भी बात की। तब उन्होंने खुलासा किया कि उनका बेटा एनिमल फिल्म के रणबीर कपूर की तरह है।

इस शो के दौरान अल्लू अर्जुन की मां से लेकर उनके दोनों बच्चे अरहा और अयान भी नज़र आएंगे। इस शो का प्रोमो भी वायरल हो रहा है और इसमें अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा ने आताजना कांचे कविता बोली थी। जिसको देखकर बालकृष्ण काफी ज्यादा खुश नजर आए और अल्लू अर्जुन भी अपनी बेटी पर गर्व करते हुए देखे गए।

लेकिन इस दौरान अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के बारे में भी बात की और बताया कि वह बिल्कुल एनिमल में रणबीर कपूर के किरदार रणविजय सिंह की तरह है। अल्लू अर्जुन ने इस दौरान बताया कि "वह वही करेगा जो उसके पिता चाहते हैं।" इस दौरान अल्लू अर्जुन ने अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर भी बात की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' जल्दी ही 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। अब उम्मीद भी यही लगाई जा रही है कि यह फिल्म इस बार हजार करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है और खबरों के अनुसार प्री बुकिंग से यह फिल्म अच्छा खासा बिजनेस करने जा रही है।

Read more about: allu arjun pushpa 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X