Pushpa 2 के साथ सबसे महंगे तेलुगु एक्टर बन गए अल्लू अर्जुन, 25..50 करोड़ नहीं ली इतनी भारी रकम

allu arjun

Allu Arjun became highest paid Telugu actor: 'पुष्पा' फिल्म की अपार सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी बढ़ गई है। 8 अप्रैल को उनके जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले 'पुष्पा 2' का पोस्टर रिलीज किया गया जिसके बाद सिने प्रेमियों के लिए फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। अल्लू अर्जुन की एक्टिंग और उनके स्वैग के लोग दीवाने हैं।

तो वहीं, अब अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा' के जबरदस्त हिट होने के बाद अपनी फीस भी सीधे दोगुनी कर दी है। अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा' के मुकाबले 'पुष्पा 2' के लिए दोगुनी फीस ली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो 'पुष्पा' के मुकाबले 'पुष्पा 2' के लिए अल्लू अर्जुन ने 85 करोड़ फीस ली है। यह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अब तक ली गई सबसे अधिक रकम है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन से जुड़े सूत्र का कहना है कि 'पुष्पा' के बाद अल्लू अर्जुन के लिए सारे सारे बॉक्स ऑफिस समीकरण अब बदल गए हैं। वहीं, 'पुष्पा 2' के टीजर को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। टीजर में दिखाया गया है कि पुष्पा जेल से फरार हो गया है और उसे पुलिस की आठ गोलियां लगी हैं। वीडियो में दिख रहा था कि हर कोई पुष्पा को खोजता नजर आ रहा होता है।

इसके अलावा फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है जिसमें अल्लू अर्जुन अल्लू अर्जुन इस पोस्टर में खौफनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने साड़ी- ब्लाउज पहना हुआ है लेकिन इसे अलग तरह से कैरी किया है। अल्लू अर्जुन ने हाथों में चूड़ियां और उंगलियों में हैवी रिंग पहनी हुई है।

साथ ही अल्लू अर्जुन ने गले में फूल- नींबू की माला और नाक में नथनी कैरी की हुई है। अल्लू अर्जुन इस पोस्टर में एक हाथ में बंदूक लिए हुए खौफनाक नजर आ रहे हैं। फैंस और सिने प्रेमी इस फिल्म के लिए पूरी तरह से उत्साहित है। फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है।

More from Filmibeat

Read more about: allu arjun bollywood movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X