Pushpa 2 The Rule: 'पुष्पा 2' के एक बड़े शेड्यूल की शूटिंग शूरू करने के लिए तैयार अल्लू अर्जुन, जानें डिटेल्स

By Filmibeat Desk
allu-arjun-all-set-to-start-shooting-for-a-massive-schedule-of-pushpa-2-the-rule

Pushpa 2 The Rule: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सुपरस्टार ने हाल ही में हैदराबाद के लोकप्रिय रामोजी राव स्टूडियो में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के एक और मैराथन शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म ने अपनी पहली झलक के साथ ही खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "देश भर के विभिन्न लोकेशंस पर प्रमुख शूटिंग शेड्यूल पूरा करने के बाद, पुष्पा: द रूल के निर्माता कल से अपना नया शेड्यूल शुरू करेंगे। जबकि नए शेड्यूल के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है, अल्लू अर्जुन और अन्य कलाकार कल से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।"

फिल्मसिटी में बनाया गया विशाल सेट

सूत्र ने आगे बताया, "दिलचस्प बात यह है कि खबर मिली है कि कास्ट हैदराबाद में रामोजी राव फिल्मसिटी में कुछ अहम सीन्स की शूटिंग करने जा रहे हैं, जहां पर विशाल सेट बनाए जा रहे हैं। क्योंकि यह एक सीक्वल है, इसलिए निर्माता फिल्म को दर्शकों के लिए शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।''

अपने सुपरस्टारडम के साथ अल्लू अर्जुन की लोगों पर, खासकर दुनिया भर में उनके फैंस पर मजबूत पकड़ है। जहां पुष्पा साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी थी, इसमें कोई हैरानी नहीं कि 'पुष्पा 2' द रूल साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

'पुष्पा 2 द रूल' सुकुमार द्वारा निर्देशित है और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल ने अभिनय किया है। 'माइथ्री मूवी मेकर्स' और 'मुट्टमसेट्टी मीडिया' द्वारा निर्मित यह फिल्म 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X