..................... Allow Pakistani player to play in IPL 2017 says Rishi Kapoor - Hindi Filmibeat

"पाकिस्तानी खिलाड़ियों को IPL में खेलने दो..हमारा दिल बड़ा है"

ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए कहा है कि IPL 2017 में पाकिस्तानी क्रिकेटरों को भी खेलने देना चाहिए।

By Shweta

IPL 2017 की आज से शुरूआत होने वाली है और पहला मैच रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा। पूरी दुनिया के खिलाड़ी IPL में भाग लेते हैं लेकिन 26/11 मुंबई अटैक के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में खेलने से बैन कर दिया गया है।

अभिनेता ऋषि कपूर जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय देते हैं और साथ ही बेबाक बयान देते हैं उन्होंने पाकिस्तान के क्रिकेटरों पर बैन को लेकर ट्विटर पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि IPL में पूरे दुनिया के क्रिकेटर्स भाग लेते हैं। अफगानिस्तान का भी डेब्यू हुआ है। मेरा निवेदन है कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भी खेलने दिया जाए। हमारा दिल बहुत बड़ा है।

allow-pakistani-player-to-play-in-ipl-2017-tweet-rishi-kapoor

ऋषि कपूर अधिकतर ट्विटर पर आक्रामक तरीके से अपनी बात रखते हैं लेकिन इस बार उन्होंने निवेदन करते हुए कहा है कि ऐसा नहीं होना चाहिए। हालांकि इसकी संभावनाएं नहीं है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने दिया जाए। आपके याद दिला दें कि शाहरुख खान भी एक बार इस तरह का बयान देकर फंस चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X