मुंबई में हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का भंडाफोड़? होटल में मिलीं दो मशहूर अभिनेत्रियां, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Mumbai Sex Racket: मुंबई से इस वक्त एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है और पता चला है कि पुलिस ने हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस दौरान पुलिस को दो हीरोइनें भी मिलीं जिनको बचा लिया गया है।

Mumbai Sex Racket

ये एक्ट्रेस कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने गिरगांव इलाके के एक होटल में चल रहे कथित हाई-प्रोफाइल वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।

Also Read
Success Story: कौन हैं सुनीता जाट? प्रेग्नेंसी की हालत में पति ने दिया धोखा, गोद में बच्चा लेकर पास किया UPSC
Success Story: कौन हैं सुनीता जाट? प्रेग्नेंसी की हालत में पति ने दिया धोखा, गोद में बच्चा लेकर पास किया UPSC

'डेक्कन क्रोनिकल' की एक रिपोर्ट में दो हीरोइनों के बचाए जाने का दावा किया जा रहा है। खबरें हैं कि इसमें कई लड़कियां बचाई गईं हैं जिनमें एक मराठी अभिनेत्री है और एक लीड एक्ट्रेस भी है।

कौन हैं ये अभिनेत्रियां?

पुलिस ने सूचना मिलने पर इस होटल में छापेमारी की थी। इस दौरान महिलाओं दो अभिनेत्रियों समेत संदिग्ध दलाल को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इसको लेकर खुलासा नहीं हो पाया है कि बचाई गईं अभिनेत्रियां कौन कौन सी हैं। पता चला है कि एक अभिनेत्री ने मराठी फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाईं हैं तो वहीं दूसरी एक्ट्रेस बंगाली फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो बॉलीवुड फिल्मों में छोटी भूमिकाएं भी निभा चुकी है। आरोपी एक मेकअप आर्टिस्ट है जो कि कई मशहूर शख्सियतों के साथ रहता है और शक है कि वो दलाली ही करता था। देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में किस हद तक खुलासे करती है।

हालांकि ये पहला केस नहीं है जब इस तरह से हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट को पकड़ा गया है। इसके पहले भी कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आ चुका है जो कि हैरान करने वाला रहा है। फिलहाल क्षेत्र के लोग हैरान हैं शांत दिखने वाले इस होटल के अंदर इतना बड़ा खेल चल रहा था और किसी कानों कान खबर नहीं मिली।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X