..................... आदिपुरुष विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट की एंट्री, कहा- 'हर बार हिंदुओं की परीक्षा क्यों ली जाती है' Allahabad High Court's entry in Adipurush controversy, said- 'Why Hindus are tested every time' - Hindi Filmibeat

आदिपुरुष विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट की एंट्री, कहा- 'हर बार हिंदुओं की परीक्षा क्यों ली जाती है'

adipurush, manoj muntashir

आदिपुरुष को लेकर चल रहा विवाद नहीं थम रहा है अब एक बार फिर से मनोज मुंतशिर की मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रहीं हैँ। दरअसल इस पूरे मामले में अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की एंट्री हो गई और मामला अदालत में है।

जिस तरह की भाषा का आदिपुरुष में इस्तेमाल किया गया है इससे हाईकोर्ट भी नाराज है और हिंदुओं को लेकर उनका कहना है कि, "हिंदू सहिष्णु हैं लेकिन हर बार उनकी परीक्षा क्यों ली जाती है"।

जी हां, इसके अलावा फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर के खिलाफ भी नोटिस भेज दिया गया है। हिंदी संवाद लेखक मनोज मुंतशिर को भी पक्षकार बनाने के लिए एक आवेदन की अनुमति दी गई थी और इसके बाद नोटिस जारी किया।

इसके अलावा रामायण होने को लेकर भी बवाल हो रहा है क्योंकि पीठ ने इस तर्क को स्वीकार करने से इनकार कर दिया कि फिल्म की शुरुआत में दिखाए गए एक डिस्क्लेमर से यह स्पष्ट होता है कि यह रामायण नहीं है। कोर्ट इस मामले में क्या फैसला लेता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इतना तय है कि मनोज मुंतशिर को इसका जवाब देना होगा।

हालांकि काफी विवाद के बाद कुछ डायलॉग्स को फिल्म से हटा दिया गया था। इस फिल्म को ओम राउत ने बनाया है और मुख्य रोल में प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान जैसे सितारे नजर आए थे। सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया है और उनको इस किरदार में काफी पसंद किया गया है। फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

Read more about: adipurush manoj muntashir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X