शाहरुख खान-अक्षय कुमार और अजय देवगन को लोगों को पान मसाला खिलाना पड़ा भारी, लगा गया करियर पर ये दाग

पान मसाला और तंबाकू जैसे प्रोडक्ट्स को प्रमोट करना कई बार सेलेब्स के लिए मुश्किलों का सबब बनता दिखाई देता है। अब एक बार फिर से बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन को पान मसाला का विज्ञापन करना भारी पड़ रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की ओर से शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन को नोटिस जारी किया गया है। पान मसाला कंपनियों के विज्ञापन करने के मामले में यह नोटिस जारी हुआ है। केंद्र सरकार के वकील ने इस अवमानना याचिका पर लखनऊ पीठ को इस अपील को खारिज करने की अर्जी भी दी है।
ये पूरा मामला वकील मोतीलाल यादव की याचिका से जुड़ा है। मोतीलाल ने हानिकारक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन करने वाली मशहूर हस्तियों - खासकर 'पद्म पुरस्कार विजेताओं' - को जवाबदेह ठरहाने की अपील की है। कहा कि ऐसे प्रोडक्ट्स बड़े पैमाने पर जनता के लिए हानिकारक हैं और अगर कोई पुरस्कार विजेता उचित आचरण नहीं करता है, हानिकारक प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देता है, तो उसका पुरस्कार रद्द करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाने चाहिए।
2022 में मोतीलाल यादव ने हाई कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने CCPA से हस्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जुर्माना लगाने की मांग की थी। विज्ञापन से कमाए पैसे भारत सरकार के राहत कोष में जमा किए जाएं - इसके लिए निर्देश देने की भी मांग की थी।
पिछले साल अक्टूबर में हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मामले पर फैसला लेने को कहा। लेकिन फैसले पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। फिर इस साल अगस्त में कोर्ट ने केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव और CCPA के मुख्य आयुक्त को नोटिस जारी किया। उसी नोटिस के जवाब में डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ने ये जानकारी दी, कि इसी साल की 20 अक्टूबर को अभिनेता शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications