कट्टरपंथी मुस्लिम की भूमिका में सैफ

By Staff

अभिनेता सैफ अली खान निर्देशक रेनसिल डीसिल्वा की फिल्म 'जेहाद' में कट्टरपंथी मुस्लिम की भूमिका निभा रहें है। उनका कहना है कि फिल्‍म में काम करते हुए जिंदगी और मजहब के प्रति उनका नजरिया बदल गया।

दरअसल, फिल्म का यह शीर्षक अभी स्थायी रूप से तय नहीं है। सैफ ने कहा, "हां, मैं इस फिल्म में एक कट्टरपंथी का किरादार निभा रहा हूं जबकि विवेक ओबरॉय एक उदारवादी मुस्लिम बने हैं।"

उन्होंने कहा, "इस भूमिका की वजह से मैं न सिर्फ राजनीतिक तौर पर जागरूक बना हूं बल्कि कहीं ज्यादा धार्मिक भी हो गया हूं। परंतु मैं हमेशा धार्मिक से ज्यादा आध्यात्मिक था। इस फिल्म के जरिए मजहब को ज्यादा जानने का मौका मिला। इस फिल्म में काम करने के दौरान मैंने इस्लाम के बारे में काफी पढ़ाई की।"

गौरतलब है कि इससे पहले सैफ ने निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओमकारा' में नकारात्मक भूमिका निभाई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X