भारत की हार पर पाकिस्तानी हरीम शाह ने अल्लाह और ऑस्ट्रेलिया का किया शुक्रिया, कई दिनों से कर रही थी सजदा

Hareem Shah

Harim Shah On India Loose World Cup 2023: गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कर 2023 फाइनल में भारत की हार के बाद जहां पूरा देश गमजदा है और अपने प्लेयर्स के साथ खड़ा है तो वहीं कोई है जो कि हार का जश्न मना रहा है। भला ऐसा पाकिस्तान के अलावा और कहां हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया की जीत के जश्न के ज्यादा पाकिस्तान की एक महिला भारत की हार का जश्न मना रही है। ये कोई और नहीं बल्कि हरीम शाह ही है।

पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार के भारत पर किए ट्वीट जोरों से वायरल हो गए हैं। ये महिला काफी पहले से ही भारत की हार की दुआएं कर रही थी और जिस भी टीम के साथ भारत का मैच होता ये महिला उसी टीम की जीत की दुआएं करती। ऐसे में आज ये ऑस्ट्रेलिया के साथ थी और जैसे ही भारत मैच हारा तो सोशल मीडिया पर हरीम के शाह के जले पर नमक छिड़कने वाले ट्वीट वायरल हो गए हैं।

एक ट्वीट में हरीम ने मैच से पहले सजदा करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है और लिखा, "आज मैं भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत की दुआ करती हूं। अल्लाह उन्हे कभी दुखी नहीं करते जो उनपर भरोसा रखते हैं। आज अल्लाह जरूर ही मेरी दुआएं सुनेंगे और सभी भारतीयों का गलत साबित कर देंगे। इंशाअल्लाग।" भारत के मैच हार जाने के बाद हरीम शाह ने अपने इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, "साबित हो गया अल्लाह सबसे बड़ा है।"

इसके साथ ही हरीम शाह ने विराट अनुष्का की एक फोटोशॉप तस्वीर पोस्ट की है। इस ट्वीट को पिन करते हुए हरीम ने लिखा, "बेशर्म भारतीयों को जिंदगी भर के लिए सबक सिखाने के लिए हम पाकिस्तानी ऑस्ट्रेलिया का शुक्रिया अदा करते हैं।" हरीम के ये ट्वीट आग की तरह वायरल हो रहे है और तमाम लोग उन्हे खूब भला बुरा सुना रहे हैं।

आपको बता दें कि ऐसी ही दुआ हरीम ने भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में भी मांगी थी। बता दें कि पाकिस्तान की हरीम शाह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। इससे पहले, उन्होंने सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस से निमंत्रण मिलने का दावा करके सुर्खियां बटोरने की कोशिश की थी। वह अपने विवादास्पद कारनामों का पर्याय बन गई हैं, खासकर पाकिस्तानी सांसदों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों से जुड़े वीडियो जारी करने के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X