सलमान खान और धमाकेदार एक्शन- रेस 3 की ओपनिंग सीन है SUPER जबरदस्त
सलमान खान की फिल्म रेस 3 अपने एक्शन सीन्स को लेकर काफी चर्चा बटोर रही है। रेमो डिसूजा ने हाल ही में फिल्म के एक्शन सीन्स को लेकर खुलासा किया है कि उन्होंने दुनिया के कुछ बेस्ट फास्ट कारों, मिलेट्री वैन और ट्रक का इस्तेमाल रेस 3 के एक्शन सीन्स के लिए किया है। रेमो इस फिल्म में काफी बड़े स्तर पर एक्शन सीक्वेंस डालना चाहते थे।
करीना कपूर की 'वीरे दी वेडिंग'.. धमाकेदार ओपनिंग के साथ शुरुआत!
फिल्म का क्लाईमैक्स सीन अबु ढ़ाबी में शूट किया गया है। इसमें काफी लंबा चेज़ सीन डाला गया है.. जहां कुछ स्टंट भी है। रेमो ने कहा-मैंने सोच रखा था कि ओपनिंग सीन मुझे कैसे शूट करना है। मैंने आज तक जितने भी एक्शन सीन्स सोच रखे थे.. मैंने वह सब फिल्म की ओपनिंग सीक्वेंस में डाला है। यहां तक की सुपर कार, मिलेट्री वैन और ट्रक.. जो सब हमें दिये गए थे.. वह सब नए थे। हमें वहां के अधिकारियों से काफी मदद मिली थी।

रेमो ने कहा, मैं फिल्म के एक्शन सीन्स बहुत ज्यादा संतुष्ट हूं। बता दें, फिल्म में सलमान खान ही नहीं.. बल्कि अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी और जैकलीन भी जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications