'आल द बेस्ट' हंसी का पिटारा है

अजय ने एक साक्षात्कार में कहा, "फिल्म के रिलीज होने के बाद ही दर्शक इसका फैसला करेंगे। इसके बाद ही देखा जाएगा कि यह कितना सफल होती है। आप इसे 'गोलमाल-3' ही समझें।"
उन्होंने कहा कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'गोलमाल' और 'गोलमाल रिटर्न्स' से कहीं ज्यादा मजेदार फिल्म है।
गौरतलब है कि इस फिल्म के निर्माता भी अजय हैं और इसमें उनके साथ संजय दत्त भी अहम भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











