बॉलीवुड की इस फिल्म में सभी किरदार बन गए थे विलेन,3 पार्ट्स में आई फिल्म का सस्पेंस देख थिएटर पर हिल गए थे लोग

भारतीय सिनेमा की फिल्मों मे अक्सर हमें देखने को मिलता है कि उसमें हीरो हीरोइन के साथ-साथ एक विलेन भी जरूर होता है. अगर फिल्म में विलेन ना हो तो उसकी कहानी पूरी नहीं हो पाती है. दरअसल विलेन, एक्टर और एक्ट्रेस की जिंदगी में उथल-पुथल मचाने के लिए फिल्मों में दर्शाया जाता है. जो की अक्सर हीरो और हीरोइन से बदला लेने की चाह रखता है. एक फिल्म में जितनी अहमियत हीरो और हीरोइन की होती है उतनी ही एक विलेन की भी होती है. लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसमें सभी कलाकार विलेन बन गए.
इस बॉलीवुड फ़िल्म में सभी सितारों ने निभाया विलेन का किरदार
दरअसल फिल्म 'रेस' की बात कर रहे हैं जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2008 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सैफ अली खान, बिपाशा बसु, अनिल कपूर, समीरा रेड्डी, अक्षय खन्ना और कैटरीना कैफ के साथ और भी कई कलाकार लीड रोल में नजर आए थे. लेकिन हैरानी की बात यह है कि जहां फिल्म में यह सभी एक्टर और एक्ट्रेस ने हीरो हीरोइन का किरदार निभाया. तो वहीं एक दूसरे के विलेन भी बन गए. IMDB की एक रिपोर्ट की मानें तो आपको बता दें कि फिल्म रेस पहली हिंदी फिल्म है जिसमें सभी कलाकारों को विलेन दर्शाया गया है.
फ़िल्म को 3 पार्ट्स में किया जा चुका है रिलीज़
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय खन्ना ने सौतेले भाइयों का किरदार निभाया. जो कि प्रॉपर्टी और इंश्योरेंस के पैसों के चक्कर में एक-दूसरे के खिलाफ नजर आए. वहीं अगर अनिल कपूर की बात करें तो उन्होंने फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया. फिल्म रेस को अब्बास-मस्तान ने निर्देशित किया. बता दें कि इनको बॉलीवुड की सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में बनाने के लिए काफी पसंद किया जाता है. अब्बास और मस्तान की जोड़ी ने कई शानदार फिल्में बॉलीवुड को दी है. इतना ही नहीं फिल्म रेस का दूसरा पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था और तीसरा पार्ट. साल 2018 में रिलीज हुआ.


Click it and Unblock the Notifications











