बिना होमवर्क के किया डांस: शम्मी कपूर

देखें : कैटरीना ने ली हिन्दी की ट्रेनिंग
अठत्तर वर्षीय कपूर का मानना है कि आज हम तकनिकी रूप से बहुत ज्यादा स्ट्रांग हो गए हैं जबकि पहले हमारे पास इतने साधन नहीं हुआ करते थे। कपूर ने कहा, ' जहां तक नृत्य की बात है तो मैंने खुद के लिए हमेशा खुद ही नृत्य तैयार किया है। मुझे पहले से यह तक मालूम नहीं होता था कि गीत के अगले बोलों पर मैं किस तरह से नृत्य करूंगा।'
देखें : चाय के विज्ञापन में सैफ, चित्रांगदा
कपूर के सदाबहार गीतों में 'बार बार देखो", 'बदन पे सितारे", 'याहू", 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा", 'ऐ हसीना जुल्फों वाली", 'आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे" जैसे गीत शामिल हैं। ये गीत आज भी लोकप्रिय हैं और नृत्य पार्टियों में लोग आज भी इन गीतों पर थिरकते हैं। 'जंगली" (1961), 'ब्लफ मास्टर" (1963), 'कश्मीर की कली" (1964) और 'एन ईवनिंग इन पेरिस" (1967) जैसी फिल्मों अभिनय कर चुके कपूर ने काफी समय पहले फिल्मों से संन्यास ले लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











