आमिर-अनिल में ऑल इज वेल

साथ ही गाने में अनिल कपूर के सीने पर बढ़े बालों का भी मजाक बनाया गया है|जिसकी वजह से अनिल कपूर आमिर से बेहद नाराज हो गये हैं|लेकिन इन सारी बातों पर अनिल कपूर ने स्पष्टीकरण खुद फिल्म डेल्ही बेली की पार्टी में शामिल होकर दे दी है|फिल्म की सक्सेस पार्टी में वे आये और आमिर के साथ बेहद खुशमिजाज अंदाज में भी नजर आये|
जिससे पूरी तरह से इस बात का स्पष्टीकरण हो गया कि वे बिल्कुल नाराज नहीं हैं| यहां तक कि आमिर ने बातचीत के दौरान कहा भी अनिल कपूर और मेरे बीच मीडिया ने दूरियां लाने की कोशिश की|लेकिन मैं खुश हूं कि अनिल साहब नाराज नहीं हैं| अनिल ने भी इस बारे में कहा कि आमिर हमेशा अच्छे दोस्त रहे हैं और वह कभी मेरा मजाक नहीं उड़ायेंगे| यह भरोसा है मुझे|


Click it and Unblock the Notifications











