सुधीर के चलते खतरे में चित्रांगदा की शादी?
डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की बेहद करीबी मानी जाने वाली अभिनेत्री चित्रांगदा ने बहुत कम समय में बोल्ड किरदार निभा कर लाखों लोगों को अपना मुरीद बना लिया है। लेकिन जब से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा है तब से ही उनके पारिवारिक जीवन के बिखरने की खबरें आती रही हैं। एक बार फिर से चिंत्रांगदा के तलाक की खबरों ने फिल्मी गलियारे में हलचल पैदा कर दी है जिसका खंडन खुद चित्रांगदा ने किया है।
चित्रांगदा सिंह ने कहा है कि उनके और उनके पति गोल्फर ज्योति रंधावा के बीच में सब कुछ बढ़िया है। चूंकि उनका काम दिल्ली में है इसलिए वो दिल्ली में और मेरा काम मुंबई में है, तो मैं मुम्बई में रहती हूं। इसलिए लोग ना जाने बहुत कुछ कहने लगे हैं। लेकिन मैं अपने पति और अपने पांच साल के बेटे के साथ बहुत खुश हूं। हमारे बीच में सब कुछ बहुत अच्छा है। लोग तो अफवायें फैलाते ही रहते हैं।
मालूम हो कि इंकार जैसी बोल्ड फिल्म करने वाली चित्रांगदा के बारे में अक्सर यही कहते हैं कि वो और सुधीर मिश्रा के बीच में लव अफेयर है। जिसके कारण ज्योती उन्हें तलाक देना चाहते हैं।वैसे यह बातें इसलिए उठी हैं क्योंकि चित्रांगदा ने एक-दो फिल्में छोड़कर अभी भी जितनी भी फिल्में की है वो सब सुधीर मिश्रा ने बनायी थी। वैसे इन दिनों वो दो एक्शन फिल्मों में काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












