Pulwama Effect: भारत में बैन हुए पाकिस्तानी कलाकार- ऑल इंडिया सिने वर्कर्स ने कर दिया ऐलान
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में इसका पूरी तरह से विरोध जारी है और हाल ही में इस मामले में एक और अहम फैसला आ गया है। बता दें कि अब पूरी तरह से पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया है और ये ऐलान ऑल इंडिया सिने वर्कर्स ने आधिकारित तौर पर दिया है। जारी किए गए बयान के पत्र में स्पष्ट रूप से लुखा गया है कि आधिकारिक प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई संगठन पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर जोर देता है...
तो AICWA उन्हें प्रतिबंधित करेगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इसके पहले मनसे ने इस बात पर जोर दिया था कि पूरी तरह से पाकिस्तानी कलाकारों को इस देश में काम मिलना बंद होना चाहिए।

गौरतलब है कि 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में देश के 42 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद जो आग उठी है वो शायद ही अब शांत होगी। बता दें कि इस हमले के बाद लगातार बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज ट्वीट कर रहे हैं।
इसके अलावा कई बड़े सुपरस्टार्स ने शहीदों के परिवार को मदद भी की है जिनमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार जैसे कलाकार शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications