राजू श्रीवास्तव से छुटकारा मिलने पर खुश हुए कॉमेडियन रोहन जोशी, लिखा - Fu*k Him, बाद में डिलीट किया कमेंट
स्टैंड अप कॉमेडी के शुरूआती स्तर के कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत को स्तब्ध कर दिया। लेकिन एक कॉमेडियन था जो इस मौके पर काफी सुकून में खुश दिखा। वो कॉमेडियन है ऑल इंडिया बकचोद के रोहन जोशी। रोहन जोशी ने एक जगह कमेंट करते हुए राजू श्रीवास्तव पर ना सिर्फ अपना गुस्सा निकाला बल्कि लिखा कि उनका जाने से बेकार चीज़ों से छुटकारा मिला।
इतना ही नहीं, रोहन जोशी एक दिन के लिए भी अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाए और उन्होंने अपने कमेंट में लिखा - Fu*k Him। रोहन के कमेंट पढ़ते ही लोगों का गुस्सा उन पर फूटा।

रोहन जोशी का ये कमेंट था कॉमेडियन अतुल खत्री के पोस्ट पर। अतुल खत्री आज के स्टैंड अप कॉमेडियन हैं और राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद उन्होंने एक श्रद्धांजलि लिखी। अतुल खत्री ने लिखा - ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे राजू भाई। आप कितने लोगों के लिए प्रेरणा थे। जब भी आप स्टेज पर जाते थे, स्टेज पर अपने आप जान आ जाती थी। आपकी मौजूदगी इतनी मज़बूत थी कि लोग आपको देखते ही हंस पड़ते थे। आपको हमेशा याद रखा जाएगा। भारत की स्टैंड अप कॉमेडी की विधा के लिए आज बहुत बड़ी क्षति हुई है।

भड़क गए रोहन जोशी
अतुल खत्री की ये श्रद्धांजलि पढ़ते ही कॉमेडियन रोहन जोशी भड़क गए। उन्होंने लिखा - ऐसी कोई क्षति नहीं हुई है और हमने ऐसा कुछ नहीं खोया है। चाहे वो कामरा रहा हो, या हमारा रोस्ट या फिर कोई और कॉमेडियन जो खबर में रहा हो, राजू श्रीवास्तव कोई मौका नहीं छोड़ते थे किसी भी स्टैंड अप कॉमेडियन का मज़ाक उड़ाने में, उसकी बेइज़्जती करने में। खासतौर से तब जब स्टैंड अप कॉमेडी की एक नई लहर आ गई थी।

राजू ने हमेशा की बेइज़्जती
रोहन जोशी ने आगे लिखा, राजू श्रीवास्तव हर बेमतलब के चैनल पर जाकर भी हर नए कॉमेडियन की कला को नीचा दिखाते थे, उस कॉमेडियन को नीचा दिखाते थे और उनकी कॉमेडी को अपमानजनक बताते थे। ये सब केवल इसलिए क्योंकि कॉमेडी में नए स्टार्स आ रहे थे और राजू को ये नई तरह की कॉमेडी समझ नहीं आती थी।

कॉमेडी करते थे पर समझते नहीं थे
रोहन जोशी ने अपनी भड़ास निकालते हुए ये भी लिखा - राजू श्रीवास्तव ने दो चार अच्छे चुटकुले बनाए होंगे लेकिन उन्हें कलाकार के तौर पर कॉमेडी की कोई समझ नहीं थी। उन्हें इतनी भी समझ नहीं थी कि भले ही उन्हें किसी की बात समझ नहीं आ रही हो तो भी उसका हक है अपनी बात रखने का। भाड़ में जाएं राजू श्रीवास्तव। उनसे छुटकारा मिला।

भड़क गए लोग
रोहन जोशी के इस कमेंट पर लोग भड़क गए और लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। जो लोग राजू श्रीवास्तव के फैन नहीं थे उन्होंने भी रोहन जोशी को तमीज़ याद दिलाते हुए कहा कि कम से कम वो मौका और वक्त तो देख लें अपनी बातें कहने और भड़ास निकालने का। हालांकि, अपने लिए लोगों का गुस्सा देखते हुए रोहन जोशी ने ये कमेंट डिलीट कर दिया।

मांगी माफी
इसके बाद रोहन जोशी ने माफी मांगते हुए लिखा - मैंने अपना कमेंट ये सोचकर डिलीट कर दिया कि आज मेरी निजी भावनाएं निकालने का दिन नहीं है। एक मिनट का गुस्सा शांत होने के बाद मुझे महसूस हुआ कि मैं बहुत से लोगों की भावनाएं आहत कर रहा हूं। जिनकी भी भावनाएं मैंने आहत कीं, उनसे माफी मांगता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











