राजेश खन्ना के चौथे पर नये-पुराने सभी सितारे दिखे
बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना के निधन के बाद पिछले शनिवार को उनका चौथा रखा गया। चौथे के दौरान काका की आत्मा की शांति के लिए बॉलीवुड के सितारों के साथ उनके करीबी रिश्तेदारों और उनेक परिवार के सदस्यों ने प्रार्थना की।
राजेश खन्ना के चौथे के दौरान सिर्फ बॉलीवुड में उनके सह कलाकार रह चुके सितारे जैसे अमिताभ बच्चन, जया प्रदा, जितेंद्र, जया बच्चन, ऋषि कपूर, अनुपम खेर, शक्ति कपूर और विनोज खन्ना ही नहीं बल्कि आज के समय के सितारे जैसे आमिर खान, रितिक रोशन, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, तब्बू, मलाइका अरोड़ा खान, विवेक ऑबराय, प्रतीक बब्बर और सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद थीं। सभी ने एक साथ मिलकर 70 के दशक के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना की आत्मा की शांति के लिए पार्थना की।
इस पार्थना के दौरान काका 7 साल तक काका की प्रेमिका रहे चुकी अभिनेत्री अंजु महेन्द्रु भी मौजूद थीं। लेकिन उनकी लिव इन पार्टनर अनीता आडवाणी इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कहीं नज़र नहीं आईं। काका की दोनों बेटियां रिंकी खन्ना और ट्विंकल खन्ना के साथ दामाद अक्षय कुमार और उनका पोता आरव ने भी काका को याद कर उनके लिए पार्थना की।


Click it and Unblock the Notifications
