..................... Alka Yagnik Emotional Post After Receiving Padma Bhushan Said About Her Difficult Health Journey - Hindi Filmibeat

2 साल से इंडस्ट्री से बनाई दूरी, पद्म भूषण मिलने के बाद इमोशनल हुईं अलका याग्निक, दी अपनी हेल्थ अपडेट

Alka Yagnik Emotional Post: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23 जून को दूसरे चरण में पद्म पुरस्कार दिए हैं। इस दौरान 65 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसी बीच मशहूर सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण से नवाजा गया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट शेयर किया और इसमें अपने फैंस को अपनी हेल्थ की अपडेट दी।

Alka Yagnik

अलका याग्निक ने शेयर की पोस्ट

23 जून 2026 के दिन अलका याग्निक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण सम्मान लेने के लिए पहुंची थी। अलका याग्निक की उम्र 60 साल की हो चुकी है और इस दौरान एक शख्स की सहायता से उन्हें मंच पर चढ़ते हुए देखा गया था। जैसे ही उनका वीडियो सामने आया तो वैसे ही लोग उनकी चिंता करने लगे। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो साल से स्पॉटलाइट से दूर है क्योंकि वह अपनी हेल्थ संबंधित परेशानियों से जूझ रही हैं।

अलका याग्निक ने इस पर लिखा कि "पिछले 2 साल से मैं लाइमलाइट से दूर हूं। इस दौरान वो यात्रा भी नहीं कर रही हैं। आप में से काफ़ी लोग हैं जिनको पता है कि मैं काफ़ी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना कर रही हूं। इसी बीच आपका प्यार, दुआएं, संदेश और सपोर्ट ने हर कदम मेरा साथ दिया। आज जब मैं पद्म भूषण लेने के लिए पहुंची तो मेरा दिल आभार से पूरी तरह भर गया था। इस सम्मान को मैंने बहुत विनम्रता से प्राप्त किया। भले ही इस पर मेरा नाम है। लेकिन ये उतना ही उन हे श्रोता का भी है जिन्होंने अपनी जिंदगी में मेरी आवाज़ को जगह दी है। मेरे गानो को कई पीढ़ीयों तक पहुंचाया है। साथ ही उतार-चढ़ाव दोनों में मेरा सपोर्ट किया है।"

अलका याग्निक आगे ये भी लिखती हैं कि "ये पल मेरे लिए बहुत ख़ास है। ये सिर्फ मेरे काम के लिए नहीं बल्कि प्यार, उम्मीद और हिम्मत से मिलने वाली ताकत की याद दिलाने वाला भी है। मैं धीरे धीरे फिर से खुद के पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रही हूं। मैं आज यहां शामिल होना चाहती थी। ये सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि उन सभी लोगों के जो इस सफर का हिस्सा थे।"

सिंगर ने आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि "मैं भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, ग्रह मंत्रालय और भारत सरकार का दिल से आभार करना चाहती हूं। जिन्होंने मुझे पद्म भूषण जैसा असामान्य सम्मान दिया था। मैं इसको विनम्रता और सम्मान के साथ स्वीकार करती हूं। मुझपर अपना विश्वास जताने के लिए आपका शुक्रिया। मैं हर एक चीज को अपने साथ संजो कर रखती हूं। आज मैंने सिर्फ एक पुरस्कार ही स्वीकार नहीं किया है बल्कि मुझे उन लाखों लोगों का प्यार महसूस हुआ जो मेरे सफर का हिस्सा रहे।"

Read more about: alka yagnik padma bhushan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X