पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला का ये वीडियो देख दंग रह गए लोग; सैफ के साथ कर रही हैं डेब्यू
पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला, हिंदी फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं और हिंदी सिनेमा की हीरोइन बनने के लिए आलिया वो सब कुछ कर रही हैं जो ज़रूरी है। आलिया फर्नीचरवाला अपनी बेहद हॉट और सेक्सी इमेज के लिए जानी जाती हैं इसलिए हाल ही में उनके वायरल वीडियो को देख हर कोई दंग रह गया।
दरअसल, ये वीडियो आलिया के कथक टीचर ने पोस्ट किया है जहां आलिया अपनी कथक की प्रैक्टिस करती दिखाई दे रही हैं। और वाकई उन्हें इस तरह कथक करता देख कोई भी हैरान ही रह जाएगा क्योंकि आलिया की इमेज खासतौर से सोशल मीडिया पर इससे बिल्कुल उल्टी है। यकीन दिलाने के लिए हम सुबूत लेकर आए हैं।
फिलहाल आलिया फर्नीचरवाला नितिन कक्कड़ की फिल्म जवानी जानेमन में सैफ अली खान के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में सैफ और आलिया पिता और बेटी की भूमिका में होंगे। इस फिल्म के लिए पहले सारा अली खान का नाम आ रहा था लेकिन अब फिल्म में आलिया फाईनल हो चुकी है।
जवानी जानेमन की शूटिंग, सोमवार से शुरू हो रही है। फिल्म एक पिता और बेटी के संबंधों पर आधारित कहानी है। नितिन कक्कड़ ने अपना बॉलीवुड डेब्यू, फिल्मिस्तान नाम की फिल्म से किया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।


Click it and Unblock the Notifications











