खूबसूरत अलीशा को नहीं मिला मेड इन इंडिया, भारी पड़ा जिंदगी का सफर!

Alisha Chinai misses love in her life
अलीशा चिनॉय जिनका दिल मेड इन इंडिया की चाह रखता था ने, हमेशा से ही तन्हा ही जिंदगी बिताई है। अलीशा का कहना है कि उन्हें अकेला रहना बहुत भारी पड़ा लेकिन उन्हें ये समझ आ गया है कि उनकी किस्मत में ही प्रेम नहीं है। फिर जो चीज किस्मत में ना हो उसके लिए बार बार खुद को तकलीफ क्यों पहुंचानी। अलीशा चिनॉय ने ये भी कहा कि भले ही मैंने हमेशा अपना जीवन इस तरह से जिया हो जैसे कि मुझे किसी के सहारे की जरुरत नहीं है लेकिन सच तो ये है कि किसी के साथ के बगैर जीना मुझे बहुत भारी पड़ा है। हाल ही में अलीशा ने अपना 40वां जन्मदिन अपने घर पर अपने पिता के साथ मनाया।

खूबसूरत आवाज की मलिका अलीशा चिनॉय जिनकी आवाज को देश ही नही बल्कि विदेशों में भी लोगों काफी एंटरटेन किया है का कहना है कि अपने रिश्तों को संभालने के लिए वो हमेशा ही समर्पित रहीं लेकिन उनका ये समर्पण बेकार गया। उन्होंने बहुत कोशिश की लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था। अलीशा ने कहा अगर मैं ये कहूं कि मुझे प्रेम की जरुरत नहीं होती तो ये झूठ होगा। हां मुझे प्रेम की कमी महसूस होती है। सच कड़वा होता है और मुझे ये स्वीकारना पड़ेगा कि मैं अकेले ही ठीक हूं। प्रेम बस गीतों में ही अच्छा लगता है। मैं अपने महल की रानी बनकर ही खुश हूं।

लेकिन सच तो ये है कि कहीं ना कहीं अलीशा आज भी अपनी जिंदगी के सूनेपन को दूर करने के लिए भटक रही हैं। उन्हें सच्चा प्यार नसीब नहीं हुआ। ज्ञात हो कि साल 1980 में अलीशा ने राजेश झवेरी से शादी की थी और उस समय अलीशा का करियर भी अपना उफान पर था। अपने करियर के चलते अलीशा का वैवाहिक जीवन काफी मुश्कलों से घिर गया और आखिरकार उनका तलाक हो गया। 2003 में एक बार फिर से अलीशा के जीवन में प्यार ने करवट ली इस बार अलीशा को कैनेडाई संगीतकार और व्यवसायी रोमेल काजोआ से प्यरा हुआ। लेकिन ये प्यार शादी की मंज़िल तक ना पहुंच सका।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X