अलीशा ने कहा लेस्बियन राखी ने मेरे साथ जबरदस्ती करनी चाही!
अलीशा खान जो कि हाल ही में अपनी फिल्म माई हसबैंड्स वाईफ में अपनी कोस्टार राखी वोहरा को लेकर काफी चर्चा में रही थीं ने एक प्रेस मीट रखा था। जहां पर अलीशा ने अपनी बात मीडिया के सामने रखी और बताया कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है बल्कि राखी ने ही उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी और साथ ही राखी ये भी जताने की कोशिश कर रही थीं कि वो ही फिल्म की मेन लीड हिरोइन हैं ना कि अलीशा। जबकि अलीखा खान ने माई हसबैंड्स वााईफ फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है।अलीशा का कहना है कि चूंकि राखी भी उन्हीं की तरह इस फिल्म से बॉलीवुड में शुरुआत कर रही हैं इसलिए कहीं उन्हें ज्यादा तारीफें ना मिल जाएं इस डर से राखी ने ये सबकुछ किया।
अलीशा ने अपनी प्रेस मीट के दौरान ये भी कहा कि दिल्ली में तो लेस्बियन को लेकर कानून भी बन गये हैं और अब तो सबकुछ लीगल है लेकिन राखी और उनके बीच कभी भी कुछ भी नहीं हुआ। राखी ने उन्हें काफी परेशान किया और यहां तक कि उन्हें फिजिकली भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की लेकिन अलीशा किसी तरह से बच गयीं। अलीशा ने ये भी कहा कि उनकी फिल्म अब रिलीज हो चुकी है और इसलिए वो प्रेस से मिलकर आमने सामने अपनी बात रखना चाहती थीं। पहले वो सामने इसलिए नहीं आईं क्योंकि वो बहुत परेशान थीं राखी ने उन्हें बहुत परेशान करके रखा था।
राखी के ना होने का फायदा उठाकर अलीशा ने प्रेस मीटिंग रखी और साथ ही राखी को लेकर सबकुछ सच सच मीडिया को बता दिया। आपको बता दें कि जब फिल्म माई हसबैंड्स वाइफ बननी शुरु ही थी तो अलीशा और राखी को लेकर कई सारी खबरें मीडिया में आई थीं। कहा गया था कि दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन भी हैं। लेकिन असल बात तो ये थी कि राखी वोहरा जो कि लेस्बियन हैं ने कई बार अलीशा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और साथ ही बाहर ये बात कही कि फिल्म में उन्हीं का मेन रोल है ना कि अलीशा का। अलीशा के सामने ना आने की वजह से सभी राखी का ही यकीन करते रहे। लेकिन अब अलीशा ने आखिरकर खुलकर सबकुछ सच सच मीडिया को बता दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











