TRAILER: दुनियाभर से मिल चुकी तारीफ.. इंतजार खत्म, अब आप भी देंखे
[बॉलीवुड न्यूज] मनोज बाजपेयी और राजुकमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अलीगढ़' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें देखना जरूरी होता है। अलीगढ़ उन्हीं फिल्मों में है। हंसल मेहता की इस फिल्म को दुनिया भर से तारीफ मिल चुकी है और अब हमारी बारी है।
फिल्म 28 फरवरी को रिलीज़ हो रही है। हालांकि फिल्म की टॉपिक काफी कंट्रोवर्शियल मानी जा रही है, लेकिन वहीं इसे समाज बदलने का एक उदाहरण भी माना जा सकता है।
Must Read: 2016 की बड़ी फिल्में.. रिलीज डेट के साथ तैयार
फिल्म में मनोज बाजपेयी एक प्रोफेसर का किरदार निभा रहे हैं जो गे है। जबकि राजकुमार राव पत्रकार की भूमिका में दिखेंगे। 'अलीगढ़' की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है और प्रोफेसर के ऊपर आधारित कहानी है। हमें कोई शक नहीं कि मनोज बाजपेयी हर बार की तरह इस बार भी पर्दे पर अपनी छाप छोड़ते जाएंगे।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications













