फरहान की कदमों पर चलेंगी Rockstar आलिया!
आलिया भट्ट की सिगिंग टैलेंट से तो हम सब वाकिफ हैं। फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और हाइवे में आलिया ने अपनी आवाज दी थी, जिसे लोगों ने खासा पसंद भी किया था। लेकिन अब आलिया एक बार फिर अपनी आवाज का जादू चलाने के लिए तैयारी कर रही हैं।
यहां हम बात कर रहे हैं फिल्म रॉक ऑन के सीक्वल की। जिसमें लीड रोल के लिए आलिया भट्ट का नाम फाइनल किया गया है। आपको बता दें, निर्देशक आलिया और श्रद्धा कपूर के नाम पर काफी कंफ्यजूड थे, लेकिन बाद में आलिया के नाम पर ताला लगाया गया।
बताया जा रहा है कि जिस तरह रॉक ऑन में फरहान ने फिल्म के सभी गानों में अपनी आवाज दी थी, उसी तरह आलिया भी फिल्म के सीक्वल में सारे गाने खुद ही गाने वाली हैं। लिहाजा, आलिया के फैंस इस सरप्राइज के लिए तैयार रहें।
आपको बता दें, सिर्फ आलिया ही नहीं, बल्कि आजकल बॉलीवुड में कई एक्टर- एक्ट्रेस ऐसे हैं, जो एक्टिंग के साथ साथ सिगिंग में भी अपने पांव जमाने की कोशिश कर रहे हैं। आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, अली जफर और आयुष्मान खुर्राना अभी तक अपनी फिल्मों में खुद गाना गा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












