आलिया का हाईवे सफर, मुश्किल पर मजेदार!

आलिया भट्ट को उनकी फिल्म हाईवे के लिए ढ़ेर सारी तारीफें मिल रही हैं। लोग आलिया को बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार के टैग से नवाज रहे हैं और बॉलीवुड में मौजूद आलिया के समकालीन एक्टर्स भी आलिया की तारीफें करते नहीं थक रहे। लेकिन इस हाईवे के लिए आलिया ने बहुत कुछ सहा है। जहां एक ओर एक्ट्रेसेस फाईवे स्टार्स में रहती हैं, विदेशों में शूट करती हैं वहीं आलिया भट्ट को हाईवे पर लगातार सफर करते हुए शूटिंग करनी पड़ी और साथ ही कई बार तो खाने के नाम पर मैगी और पुलाव से ही काम चलाना पड़ा। लेकिन आलिया ने हिम्मत नहीं छोड़ी और दिल से उन्होंने हाईवे का सफर पूरा किया। आज उनकी इसी मेहनत का नतीजा है कि लोग आलिया की तारीफें करते नहीं थक रहे।

आलिया के पिता महेश भट्ट भी अपनी बेटी की एक्टिंग के फैन हो गये और उन्होंने भी आखिरकार कहा कि आलिया बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। साथ ही हाईवे में आलिया द्वारा गाये गये गाने को लेकर भी महेश भट्ट ने काफी तारीफें कीं। आलिया भट्ट ने अपने इस सफर के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने कितनी सारी मुश्किलों का सामना किया और तब जाकर ये हाईवे का सफर तय हुआ। आज सिनेमाहॉल में बैठकर हमें जो सफर बहुत ही खूबसूरत और आसान नज़र आ रहा है उस सफर के पीछे पूरी हाईवे की टीम ने कितनी मुश्किलों का सामना किया है ये आलिया ने हमसे शेयर किया।

आलिया ने बताया कि हाईवे की शूटिंग के दौरान अधिकतर वो ट्रक में ही बैठी रहीं बैठे बैठे उनकी कमर में कई बार बहुत दर्द भी होता था और इस वजह से उन्हें बहुत तकलीफ में सीन्स शूट करने पड़े। शूटिंग के दौरान वो हिमाचल में मौजूद एक जगह काजा पहुंचे जहां पर कोई होटल, मोटल कुछ नहीं खुला था। भूख से सभी परेशान थे तब सभी को मैगी और पुलाव राइस खाकर अपना पेट भरना पड़ा और आलिया का कहना है कि वो खाना उनकी जिंदगी का अब तक का बेस्ट खाना था। उससे टेस्टी खाना उन्होंने खाया ही नहीं। आलिया की इतनी मेहनत का फल भी आलिया को काफी अच्छा मिल रहा है। उम्मीद है कि आलिया के लिये मुश्किलों भरा हाईवे का सफर आने वाले दिनों में भी इसी तरह से लोगों के दिलों को छूता रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X