Nawazuddin Siddiqui: पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी को चिट्ठी लिखकर आलिया ने मांगी माफी, खत्म किया कानूनी झगड़ा

Nawazuddin Siddiqui

Nawazuddin Siddiqui: हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच अब एक्टर की पत्नी आलिया सिद्दीकी का एक सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, इस पोस्ट के जरिए आलिया नवाज से माफी मांगती हुई नजर आ रही हैं।

दरअसल बात ऐसी है कि, नवाज और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं, दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ क्या कुछ नहीं कहा।

कोर्ट के चक्कर काटने और एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बाद इस जोड़ी ने अब सुलाह करने का फैसला कर लिया है, जिसकी शुरुआत नवाज की पत्नी आलिया ने की है।

आलिया सिद्दीकी का एक सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, इस पोस्ट के जरिए आलिया नवाज से माफी मांगती हुई नजर आ रही हैं।

नवाज की पत्नी लाइफ में पीछे हुई चीज़ों को भुलाकर आगे बढ़ने की बात कह रही हैं, अपने बच्चों के फ्यूचर के लिए वह नवाज को भी माफ करने के लिए तैयार हो गई हैं। नवाज की पत्नी ने अपने लेटर को हिंदी में शेयर किया था।

वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक आलिया लिखती हैं कि जिंदगी चलते रहने का नाम है। जो भी बीते महीनों में उनके बीच हुआ वह उन्हें भुलाकर गलतियों की माफी मांगकर और उनकी गलतियों के लिए उन्हें माफ करके आगे बढ़ना चाह रही हैं।

आलिया ने अपने पोस्ट में बेहतर भविष्य के लिए अतीत में न फंसे रहने की बात कही है, इतना ही नहीं आलिया अपनी गलतियों को न दोहराने की बात भी कहते हुए अपने बच्चों के भविष्य के लिए नई शुरुआत करने की बात कही।

आलिया के इस पोस्ट के शेयर करने के बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अब नजर नहीं आ रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि शायद उनका अकाउंट किसी ने डिलीट कर दिया है या फिर उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट के स्क्रिनशॉट शेयर किए हैं। जिसमें आलिया के इस पोस्ट नवाज के भाई कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि आलिया का अकाउंट हैक हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X