Alia Ranbir Baby Girl Raha Kapoor: आलिया - रणबीर की बेटी का नाम राहा, आलिया ने बताया किसने किया नामकरण

Alia Ranbir Baby Girl Raha Kapoor

Recommended Video

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor ने finally रख लिया बेटी का नाम, जाने क्या है नाम का मतलब? | FilmiBeat

Alia Ranbir Baby Girl Raha Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस समय पापा मम्मी बनने की नई नई ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। फैन्स लगातार उनकी बच्ची की पहली झलक देखने को उत्सुक हैं। अब आलिया भट्ट ने एक पोस्ट में अपनी बेटी का नाम शेयर किया है। आलिया और रणबीर की बेटी का नामकरण हो चुका है और आलिया ने बताया कि उनकी बेटी का नाम है राहा कपूर।

आलिया ने इस एलान के साथ एक तस्वीर भी शेयर की जहां वो और रणबीर कपूर राहा के साथ एक धुंधली सी तस्वीर में नज़र में नज़र आ रहे हैं। साथ ही तस्वीर में एक छोटी सी फुटबॉल जर्सी नज़र आ रही है जिस पर राहा का नाम लिखा हुआ है। गौरतलब है कि राहा के पापा रणबीर कपूर, बहुत बड़े फुटबॉल फैन हैं और खुद फुटबॉल खेलते हैं।

आलिया भट्ट ने एक लंबे से पोस्ट में राहा का मतलब भी समझाया है। उन्होंने बताया कि अलग अलग भाषाओं में इस नाम का क्या मतलब होता है। आलिया के इस पोस्ट पर उनके साथी कलाकारों ने कमेंट कर राहा कपूर का दुनिया में एक बार फिर से स्वागत किया है। अनुष्का शर्मा, बिपाशा बसु, शशांक खेतान ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिल बनाए।

किसने किया नामकरण

किसने किया नामकरण

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी का नामकरण किया है दादी नीतू कपूर ने। आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा - राहा नाम, जो मेरी बेटी की दादी ने चुना है, उसके ढेर सारे मतलब होते हैं। अपने सबसे शुद्ध रूप में राहा का मतलब होता है दिव्य पथ। स्वाहिली में इसका मतलब है खुशी, संस्कृत में ये एक वंश है, बंगाली में आराम और चैन, अरबी में सुकून। राहा का मतलब मुस्कुराहट, स्वतंत्रता और नेमत भी होता है।

सब कुछ महसूस हुआ

सब कुछ महसूस हुआ

आलिया ने आगे लिखा जैसे ही हमने अपनी बेटी को गोद में लिया हमने वो सब महसूस किया जो उसके नाम का मतलब था। थैंक यू राहा, हमारे पूरे परिवार में जान फूंकने के लिए। ऐसा लग रहा है जैसे हमने बस अभी ही जीना शुरू किया है।

R से खास कनेक्शन

R से खास कनेक्शन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी के नाम का R से बेहद खास कनेक्शन है। दरअसल, रणबीर कपूर के सभी बड़ों का नाम R से है। चाहे वो दादा राज कपूर हों, पिता ऋषि कपूर या फिर चाचा राजीव कपूर और रणधीर कपूर। राहा के पापा और बुआ का नाम भी R अक्षर से शुरू होता है - रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी। इसलिए ये तय किया गया था कि रणबीर - आलिया की बेटी का नाम भी R अक्षर से ही रखा जाए।

काम पर लौटने के ताने

काम पर लौटने के ताने

हाल ही में रणबीर कपूर को काम पर लौटने के लिए काफी ताने सुनने पड़े थे। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट की डिलीवरी के पांच दिन बाद उन्हें घर लेकर लौटे और इसके बाद आलिया और बेटी को घर पर छोड़कर रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल के सेट पर पहुंच गए। इस वजह से उन्हें काफी ताने सुनने पड़े कि कैसे वो मां और बेटी को घर पर अकेले छोड़ कर काम पर लौट आए हैं। यानि कि आलिया को अपनी बेटी का ख्याल खुद रखना है।

पहली फैमिली पिक्चर

पहली फैमिली पिक्चर

जहां, फैन्स अभी भी आलिया - रणबीर और राहा की पहली तस्वीर देखने के लिए उत्सुक है। वहीं अमूल ने इंतज़ार ना करते हुए उनकी फैमिली तस्वीर का कार्टून बना कर जारी कर दिया था। इस तस्वीर को काफी पसंद किया गया था। तस्वीर में आलिया का एक कार्टून अस्पताल के बिस्तर पर अपनी बेटी के साथ था। वहीं साथ में रणबीर का भी एक कार्टून था। अस्पताल की दीवार पर वही तस्वीर लगी थी जिसे पोस्ट कर आलिया ने ये एलान किया था कि वो मां बन चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X