Alia Ranbir Baby Girl: दादी नीतू कपूर ने बताया किसके जैसी दिखती है बेटी, कहा - रणबीर बाप बन गया, देखिए वीडियो

Alia Ranbir Baby Girl

Alia Ranbir Baby Girl: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, 6 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी के पापा - मम्मी बन चुके हैं। इस मौके पर जहां उनके परिवार की खुशी भी देखने लायक है वहीं दादी नीतू कपूर ने ये खुशी मीडिया के साथ भी बांटी। नीतू कपूर को अस्पताल के बाहर देखा गया और यहां से घर लौटकर उन्होंने मीडिया से बात की।

नीतू कपूर ने मीडिया से दादी बनने की बधाई ली वहीं उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया कि बेटी किसके जैसी दिखती है आलिया या फिर रणबीर कपूर। वीडियो में नीतू कपूर, लक्ष्मी के घर आने की बधाई स्वीकार कर रही हैं वहीं बेटी किसके जैसी दिखती है सुनकर वो हंस पड़ीं। फिर नीतू कपूर ने कहा, अभी वो बहुत छोटी है, आज ही हुई है तो ये कहना मुश्किल है। लेकिन वो बहुत क्यूट है।

मीडिया ने नीतू कपूर से आलिया का भी हाल चाल पूछा और उन्होंने बताया, भगवान की दया से सब कुछ ठीक है, बिल्कुल ठीक है। सब फर्स्ट क्लास है। नीतू कपूर घर के अंदर जाने लगीं तो कुछ कैमरामैन ने रणबीर के पापा बनने का भी ज़िक्र किया जिस पर हंसते हुए नीतू कपूर ने कहा हां, बाप बन गया।

गौरतलब है कि नीतू कपूर, सुबह से ही सोशल मीडिया पर भी दादी बनने की ढेर सारी बधाईयां स्वीकार कर रही हैं। नीतू कपूर के साथ ही नानी सोनी राज़दान भी आलिया और रणबीर की तरफ से बधाईयां स्वीकार कर रही हैं। उन्होंने लिखा - हमारा दिल इतना प्यार और शुभकामनाएं पाकर फूला नहीं समा रहा है।

वहीं नानी बनने की खुशी शेयर करते हुए सोनी राज़दान ने लिखा - ओह, आज का शुभ दिन। हमें इतना प्यारा तोहफा देने के लिए ज़िंदगी का जितना शुक्रिया अदा करूं उतना कम पड़ेगा। आप सबको इस प्यार और आशीर्वाद के लिए भी धन्यवाद। वहीं आलिया भट्ट की बहन और बच्ची की मौसी शाहीन भट्ट ने भी पोस्ट करते हुए लिखा - आज शायद मैं रोना बंद ही ना कर पाऊं। इसी के साथ हमारी पूरी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। हमारा नन्हा फरिश्ता अब हमारे साथ है।

इस नन्हीं परी के लिए भट्ट और कपूर परिवार को हमारी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X