बोले पापा महेश..मैं आलिया जैसे स्टार के साथ काम नहीं करता

अक्सर अभिनेत्री आलिया भट्ट से पूछा जाता है कि वो अपने पापा महेश भट्ट, जो कि एक महान फिल्मकार हैं, के साथ कब काम कर रही हैं, जिस पर आलिया ने कहा कि यह तो केवल ऊपर वाला ही बता सकता है। लेकिन इस बार खुद महेश भट्ट ने इस सवाल का जवाब दिया और उन्होंने जो कहा वो उनकी फिल्मों की तरह काफी चौंकाने वाला था।

महेश भट्ट ने कहा कि मैं कभी स्टार्स के साथ काम नहीं करता और आलिया इस समय एक स्टार है। महेश भट्ट ने कहा कि और यह उनके लिए एक गर्व की बात है।

मैं स्टार के साथ काम नहीं करता..

गौरतलब है कि बॉलीवुड में भट्ट कैंप ही एक ऐसा कैंप है जो कि सबसे ज्यादा नये चेहरों को मौका देता है, ऐसे में आलिया का भट्ट कैंप से ना जुड़ना अपने आप में एक अचरजभरी बात है।

तस्वीरों में देखें: आलिया का मादक हुस्न

भट्ट ने अपने चार दशकों से लंबे करियर में कई कम परिचित चेहरों को मौके दिए, जो बाद में फिल्मोद्योग में एक मशहूर नाम बन गए। जिनमें अनुपम खेर से लेकर आमिर और शाहरूख का भी नाम है।

वैसे अपने पापा महेश भट्ट की लाडली आलिया ने कुछ दिन पहले अनुपम खेर के शो 'कुछ भी हो सकता है' में साफ लफ्जों में कहा था कि हर लड़की की तरह वो नहीं सोचती कि उनका भी जीवन साथी उनके पापा जैसा हो, जिस पर पापा महेश भट्ट बुरी तरह से हंसे थे।

आगे की खबर पढ़ते हैं स्लाइडों के जरिये...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X