Well Done - अब कोई नहीं कह सकता आलिया को डंब!

मुंबई। क्वीन के बाद विकास बहल अभी सफलता को इंजॉय कर ही रहे थे कि उन्हें एक नया आइडिया सूझा। बस फिर क्या विकास उठे और झटपट एक शॉर्ट फिल्म बना डाली। इस बार उनकी क्वीन बनी अपने हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया।

Alia Bhatt

दरअसल विकास को महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाना था और उनका साथ दिया पटाखा गुड्डी ने। पांच मिनट की ये शॉर्ट फिल्म महिला सुरक्षा के मुद्दे को बहुत उम्दा तरीके से उठाती है।

फिल्म शुरू होती है एक लड़की से जो कार चलाते ह्ए फोन पर अपनी मां को बताती है कि वह बस घर पहुंच रही है। तभी गाड़ी खराब हो जाती है और सामने से लड़कों की एक जीप आती है। आलिया अपनी सिचुएशन समझा कर मदद मांगती हैं। गाड़ी ठीक नहीं होती है और आलिया उन लड़कों से लिफ्ट मांगती हैं। सारे रास्ते विकास ने लड़कों की बॉडी लैंग्वेज से यह भ्रम बनाए रखा है कि क्या आलिया का लड़कों से लिफ्ट मांगना सही था? एंड का मेसेज दर्शकों को काफी कुछ सोचने पर मजबूर करता है।
विकास बहुत ही पावरफुल तरीके से आज के समाज से पूछ गए कि क्या हम सच में उस दुनिया में रहते हैं जिस पर लड़कियां यकीन करती हैं?

आलिया की ये शॉर्ट फिल्म सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिस पर वो बहुत खुश हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपना उत्साह ट्वीट किया। फिलहाल आलिया इस फिल्म को अपना दीवाली बोनस मान रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X